दिल्ली स्कूटी केस: "अंजलि नशे की हालत में थी, कार सवार...", मृतक की दोस्त और चश्मदीद निधि का खुलासा

दिल्ली हिट एंड रन मामले में मृतक लड़की की दोस्त निधि ने बड़ा खुलासा किया है। उसने बताया कि वह बहुत ज्यादा नशे की हालत में थी। मैंने उसे कहा था कि मुझे स्कूटी चलाने दे लेकिन उसने मुझे स्कूटी चलाने नहीं दी।

Kanjhawala death case

Delhi Kanjhawala Death Case: न्यू ईयर की रात को दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके के कंझावला में तड़के 3 बजे हुई स्कूटी सवार 23 वर्षीय युवती के साथ घटना में एक के बाद एक नए मोड़ आ रहे हैं। पहले खुलासा हुआ कि लड़की अंजलि स्कूटी पर अकेली नहीं थी। वहीं अब घटना की चश्मदीद और मृतक लड़की की दोस्त निधि ने खुलासा करते हुए बताया कि उस रात मृतका नशे की हालत में थी, लेकिन दोपहिया वाहन चलाने पर जोर दे रही थी।

दोस्त का खुलासा नशे में थी अंजलि

घटना के वक्त स्कूटी पर साथ में सवार निधि ने मीडिया को बताया कि वह बहुत ज्यादा नशे की हालत में थी। मैंने उसे कहा था कि मुझे स्कूटी चलाने दे, लेकिन उसने मुझे स्कूटी चलाने नहीं दी। कार से टक्कर हुई उसके बाद मैं एक तरफ गिर गई और वो कार के नीचे आ गई, उसके बाद गाड़ी के नीचे वह किसी चीज में अटक गई।

'कार में सवार लोगों को पता था कि...'

कंझावला घटना की चश्मदीद लड़की ने खुलासा करते हुए कहा कि वो कार से टकराने के बाद साथ घिसटती चली गई। मैं डर गई और वहां से चली गई, किसी से कुछ नहीं बताया। कार में सवार लोगों को पता था कि महिला उनकी कार के नीचे फंसी हुई है। दुर्घटना के बाद मैंने पुलिस को सूचित नहीं किया।

दिल्ली पुलिस को मिला था फुटेज

इससे पहले दिल्ली पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें मृतक अंजलि और उसकी सहेली निधि के रूप में पहचान की गई है, जो 1 जनवरी की रात करीब 1.30 बजे एक होटल से बाहर आती दिख रही हैं। होटल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि अंजलि और उसकी सहेली जिसकी पहचान पुलिस ने निधि के रूप में की है, उसका होटल में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वे स्कूटी पर होटल से निकल गए।

दिल्ली हिट एंड रन केस में मृतका की मां ने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी पांचों आरोपियों को फांसी दी जाए, यही हम चाहते हैं। जनता सिर्फ इसलिए चुप नहीं बैठेगी कि मेरी बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+