Kanjhawala: अंजलि की दोस्त और 5 आरोपियों के 'सच' से खुलेगी सारी गुत्थी, कंझावला एक्सीडेंट की 10 बड़ी बातें

Kanjhawala Case: दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कहा कि सिर, रीढ़ और निचले अंगों में चोट के कारण सदमे और रक्तस्राव के कारण 20 वर्षीय महिला अंजलि की मौत हो गई। यौन उत्पीड़न का कोई शक नहीं है, प्राइवेट पार्ट में चोट नहीं है।

Kanjhawala Case 10 highlights

Kanjhawala Case update: दिल्ली कंझावला एक्सीडेंट मौत मामले में कई खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। केस में कई सारे एंगल तो सामने आ रहे हैं लेकिन अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आरोपियों को ये कैसे पता नहीं चला कि 20 वर्षीय अंजलि (मृतका) 12 किलोमीटर तक उनके कार के एक्सल में फंसी रहीं और घसीटाती रहीं। इस केस में मंगलवार को कई अपडेट आए। पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त स्कूटी पर अंजलि अकेले नहीं थी उसके साथ उसकी दोस्त निधि भी थी। निधि ने टक्कर के बाद अंजलि को कार में फंसते हुए देखा लेकिन वह बिना पुलिस को जानकारी दिए, वहां से भाग गईं। एक अन्य सीसीटीवी वीडियो से पता चला कि 31 दिसंबर की रात न्यू ईयर पार्टी करने के बाद रोहिणी होटल से निकलते हुए दोनों में झगड़ा और हाथापाई हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में कोई चोट नहीं है। आइए जानें कंझावला एक्सीडेंट केस के बारे में अब तक की 10 बड़ी बातें।

कंझावला एक्सीडेंट कैसे हुआ?

कंझावला एक्सीडेंट कैसे हुआ?

1. दिल्ली पुलिस के मुताबिक एक कार में 01 जनवरी को तड़के सुबह 2.30 से 3 बजे के बीच कृष्ण विहार में एक ग्रे रंग की मारुति बलेनो कार ने स्कूटी को सामने से टक्कर मारी और डरकर कंझावला की ओर भाग गए। कार में सवार पांचों आरोपी मनोज मित्तल, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन के बयान के मुताबिक इस बात का अंदाजा नहीं था कि कार के नीचे स्कूटी से गिरी महिला फंसी हुई है। उन्होंने बाद में कंझावला रोड पर जोंटी गांव के पास कार रोकी और कार के नीचे महिला को देखा। वे उसे वहीं छोड़कर सुबह 5 बजे क्षतिग्रस्त हालत में वहां से फरारा हो गए।

अंजलि का पैर एक्सल में फंस गया था: दिल्ली पुलिस

अंजलि का पैर एक्सल में फंस गया था: दिल्ली पुलिस

2. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक अंजलि का पैर एक्सल में फंस गया, जिसके बाद उसे करीब 12 किलोमीटर तक घसीटा गया। पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया कि महिला को आउटर रिंग रोड से घसीट कर रोहिणी जिले में लाया गया था।

3. पांचों आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया है। उसमें से एक आरोपी मनोज मित्तल भाजपा का सदस्य बताया जा रहा है। ये पांचों न्यू ईयर की पार्टी कर मुरथल से वापस आ रहे थे और नशे में थे। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने कंझावला मौत मामले में पांच आरोपियों मनोज मित्तल, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन से पूछताछ के लिए तीन दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की है।

मुरथल से पार्टी कर आ रहे थे 5 आरोपी, नशे में थे, कार भी उधार ली थी

मुरथल से पार्टी कर आ रहे थे 5 आरोपी, नशे में थे, कार भी उधार ली थी

4. प्राथमिकी के मुताबिक, कार दो बार उधार ली गई थी। जिस कार से हादसा हुआ, वह कार बुध विहार निवासी लोकेश की है। लोकेश ने पुलिस को बताया कि उसके साले आशुतोष ने उससे कार न्यू ईयर पर पार्टी करने के लिए मांगी थी। जब पुलिस ने आशुतोष से संपर्क किया, तो उसने कहा कि उसके दोस्तों दीपक खन्ना और अमित खन्ना ने 31 दिसंबर को शाम 7 बजे उससे कार ली थी। दीपक खन्ना गाड़ी चला रहा था और मनोज मित्तल आगे वाली पैसेंजर सीट पर बैठा था। अमित और दीपक ने आशुतोष से कहा कि उन्होंने शराब पी थी।

5.अंजलि के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की बात सामने नहीं आई है। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (जहां पोस्टमार्टम हुआ) के सूत्रों के हवाले से कहा गया कि महिला के प्राइवेट पार्ट में कोई चोट नहीं पाई गई है।

6. अंजलि के मामा ने मीडियो को बताया कि उसका अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा। पहले अंजलि की मां ने बेटी का नग्न अवस्था में शव देखकर दावा किया था कि उसके साथ यौन उत्पीड़न की घटना हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि यौन उत्पीड़न का मामला नहीं है।

एक्सीडेंट के वक्त अंजलि की दोस्त भी थी स्कूटी पर सवार

एक्सीडेंट के वक्त अंजलि की दोस्त भी थी स्कूटी पर सवार

7. मंगलवार को इस केस में सबसे बड़ा खुलासा ये हुआ है कि एक्सीडेंट के वक्त 20 वर्षीय अंजलि अकेले नहीं थी, उसकी दोस्त निधि भी उसके साथ स्कूटी पर सवार थी। अंजलि स्कूटी ड्राइव कर रही थी और निधि पीछे बैठी थी। लेकिन वह एक्सीडेंट के बाद अंजलि को अकेला छोड़ बिना पुलिस को बताए, वहां से भागकर घर चली गई थी।

8. निधि का बयान पुलिस ने दर्ज कर लिया है। दोस्त निधि ने पुलिस को बताया है कि एक्सीडेंट के बाद वह डर गई थी और अंजलि को मारुति बलेनो कार द्वारा घसीटते हुए मौके से भाग गई थी। निधि के नाम का खुलासा रोहिणी के oyo रूम्स होटल के रजिस्टर से हुआ है।

एक्सीडेंट से पहले अंजलि और निधि में हुई हाथापाई

एक्सीडेंट से पहले अंजलि और निधि में हुई हाथापाई

9.सामने आए सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि अंजलि और निधि 31 दिसंबर की रात 1.45 बजे रोहिणी के oyo रूम्स होटल से स्कूटी पर निकली थीं। सीसीटीवी फुटेज में निधि को गाड़ी चलाते और अंजलि को पीछे बैठे हुए देखा जा सकता है। हालांकि बाद में अंजलि गाड़ी चलाने लगी थी और कुछ ही देर में वे कार से टकरा गई। हादसे से कुछ मिनट पहले के सीसीटीवी वीडियो में करीब रात के ढाई बजे दोनों लड़की स्कूटी से कृष्ण विहार इलाके से जाती दिखी हैं। उस वक्त अंजलि स्कूटी चला रही थी। वीडियो में अंजलि ने गुलाबी और निधि ने लाल रंग की जैकेट पहनी है।

10. एक अन्य सीसीटीवी वीडियो में अंजलि और निधि स्कूटी से निकलने से पहले oyo रूम्स होटल के बाहर एक-दूसरे से हाथापाई करती दिख रही हैं। होटल मैनेजर के मुताबिक दोनों एक-दूसरे को गालियां भी दे रही थीं। होटल मैनेजर का कहना है कि 31 दिसंबर की रात दोनों लड़कियां उनके होटल में 2 लड़कों के साथ आई थीं, दोनों अलग-अलग कमरा बुक करवाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+