Delhi: कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद को मिला अतिरिक्त प्रभार, LG सक्सेना ने दी मंजूरी, डिप्टी CM का पद अभी खाली

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रस्तावों की मंजूरी के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना के पास भेजा था। एलजी सक्सेना ने सीएम केजरीवाल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया

Delhi Cabinet: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद दो मंत्रियों के पद खाली होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद को अतिरिक्त प्रभार दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोनों मंत्रियों के विभाग कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत और राज कुमार आनंद को आवंटित किए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रस्तावों की मंजूरी के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना के पास भेजा था। एलजी सक्सेना ने सीएम केजरीवाल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

बता दें कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जेल से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा था। दोनों मंत्री के विभाग खाली होने से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद को अतिरिक्त प्रभार दिया है। दोनों मंत्रियों को उनके विभाग आवंटित किए गए हैं। हालांकि, दिल्ली के नए उपमुख्यमंत्री के रूप में अभी किसी को नामित नहीं किया गया है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच मंगलवार को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। नए कैबिनेट में राजकुमार आनंद को हेल्थ और एजुकेशन विभाग आवंटित किए गए हैं।

Recommended Video

    Manish Sisodia का इस्तीफा तुरंत, Satyendar Jain का 9 महीने में, क्या है सियासत? | वनइंडिया हिंदी

    वहीं, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मनीष सिसोदिया आबकारी नीति मामले में सीबीआई की हिरासत में है।

    सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पिछले साल मई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था। सत्येंद्र जैन के स्वास्थ्य, गृह और शहरी विकास सहित विभागों को मनीष सिसोदिया को सौंप दिया गया था। अब मनीष सिसोदिया ने भी इस्तीफा दे दिया तो सारा उनके विभाग राजकुमार आनंद और कैलाश गहलोत को सौंपा गया है।

    यह भी पढ़ें- सीएम अरविंद केजरीवाल के प्रस्ताव को मंजूरी, इन दो मंत्रियों को अतिरिक्त विभाग

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+