दिल्ली: 'हमें आप पर गर्व', कोविड वॉरियर के परिजनों से मिले परविहन मंत्री कैलाश गहलोत, सौंपे 1 करोड़ का चेक
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक और कोविड वॉरियर्स को सम्मान किया है। कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा करते हुए कई कोविड वॉरियर्स की मौत हो गई थी। इसके बाद अरविंद केजरीवाल सरकार ने इन कोविर्ड वॉरियर्स को आर्थिक सहायता देने ऐलान किया था।
इसी कड़ी में अपनी जान की परवाह किए बिना मौत को गले लगाने वाली डॉ. परपेटुआ मिन्ज टिग्गा को केजरीवाल सरकार ने आर्थिक सहायत दी है। इस बीच दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कोविड वॉरियर स्व. डा. परपेटुआ मिन्ज टिग्गा जी के परिजनों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से उन्हें 1 करोड़ की सम्मान राशि का चेक सौंपा। परपेटुआ मिन्ज टिग्गा मदर एंड चाईल्ड वेलफेयर सेंटर, तिलक नगर में सी.एम.ओ.(एसएजी.) के पद पर तैनात थीं। कोविड के दौरान उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा की।
कैलाश गहलोत ने कहा कि हमें उन पर गर्व है। कोविड वॉरियर परपेटुआ मिन्ज टिग्गा जी के परिजनों को सीएम अरविंद केजरीवाल ने 1 करोड़ की सम्मान राशि दी है। उनके परिजनों ने सीएम अरविंद केजरीवाल का आभार जताया है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में पकड़े गए IS आतंकी शाहनवाज का मालदीव कनेक्शन, महिला कर रही थी ब्रेनवॉश, देश को दहलाने की थी तैयारी












Click it and Unblock the Notifications