JNU में छात्रा के साथ छेड़छाड़ मामले की आंतरिक कमेटी ने शुरू की जांच
नई दिल्ली, 01 जून। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद जेएनयू की आंतरिक शिकायत कमेटी ने इसका संज्ञान लिया है। कमेटी की ओर से कहा गया है कि जेएनयू ने यौन शोषण की घटना जोकि 27 मई को कथित रूप से ऑफिस में हुई थी उसका संज्ञान लिया है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की जांच की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। आईसीसी इस बात को लेकर प्रतिबद्ध है कि मामले की स्वतंत्र, त्वरित और निष्पक्ष जांच की जाएगी, जिससे कि शिकायतकर्ता को इंसाफ मिल सके।

जेएनयू की आंतरिक जांच कमेटी की ओर से कहा गया है कि हम किसी भी तरह के यौन शोषण को संस्थान के भीतर बर्दाश्त नहीं करते हैं, इसके प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। संस्थान के भीतर हमारी कोशिश होती है कि किसी भी तरह के यौन शोषण को रोका जाए और छात्रों को सुरक्षित माहौल मुहैया कराया जाए। गौर करने वाली बात है कि जेएनयू की एक छात्रा नेवसंत कुंज नॉर्थ थाने में यौन शोषण का केस दर्ज कराया था। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज कर लिया था।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि जिसके खिलाफ आरोप लगाया गया है वह पहले से ही छात्रा को और छात्रा उस आरोपीको जानती थी। दोनों एक दूसरे को काफी अच्छे से जानते थे। लेकिन पुलिस शिकायत के बाद कार्रवाई कर रही है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी छात्र अखिल भारतीय छात्र संघ आइसा का कार्यकर्ता है। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने उसके गलत तरह से छूआ और उसे जबरदस्ती पीछे से पकड़ा। वह मना करने के बाद भी इस तरह की हरकत कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications