JNU प्रशासन ने जारी किया नोटिस, कहा- दिल्ली दंगा पीड़ितों को शरण देने पर होगी कार्रवाई
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के छात्रों के संघ को परिसर में पूर्वोत्तर दिल्ली हिंसा के पीड़ितों को आश्रय देने के खिलाफ चेतावनी देते हुए नोटिस जारी की। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार ने ऐसे किसी भी कोशिश में शामिल छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।

नोटिस में कहा गया कि जेएनयू छात्र संघ को जेएनयू परिसर को आश्रय गृह बनाने को कोई अधिकार नहीं है। नोटिस में कहा गया है कि आप कोई भी ऐसी गतिविधि न करें इसलिए सख्ती से सलाह दी जा रही है। अगर आप इसे नहीं मानते तो आपके खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। आपको यह भी सलाह दी जाती है कि जेएनयू जैसे शैक्षणिक संस्थान को अध्ययन और अनुसंधान का स्थान बनाए रखें हम इसे शेल्टर होम नहीं बना सकते।
नोटिस के मुताबिक जेएनयू प्रशान को कैंपस निवासियों से कई फोन आए थे। उन्होंने कहा कि जेएनयूएसयू द्वारा दिए गए कॉल के कारण वे असुरक्षित महसूस कर रहे थे। आपको इसके द्वारा चेतावनी दी गई है कि आपको जेएनयू निवासियों को हुई किसी भी असुविधा या असुरक्षा के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications