जंतर मंतर भड़काऊ नारेबाजी : आरोपी पिंकी चौधरी ने किया सरेंडर, समर्थकों संग पहुंचा थाने
दिल्ली, 31 अगस्त: दिल्ली के जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी के मामले में फरार चल रहे भूपेंदर तोमर उर्फ पिंकी चौधरी ने मंगलवार को सरेंडर कर दिया। पिंकी ने दिल्ली के मंदिर मार्ग थाने में सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचकर सरेंडर किया है। बता दें, 8 अगस्त को जंतर-मंतर पर एक कार्यक्रम के दौरान विशेष समुदाय के खिलाफ भड़काऊ नारेबाजी की गई थी। इसमें हिंदू रक्षा दल के नेता पिंकी चौधरी भी मौजूद थे। पिछले हफ्ते ही दिल्ली की एक अदालत ने पिंकी चौधरी की अग्रिम जमानत को खारिज कर दिया था।

पिंकी चौधरी ने सोमवार को सरेंडर करने का ऐलान किया था। पिंकी ने कोर्ट पर विश्वास होने की बात कहते हुए कहा था कि उसने कुछ भी गलत नहीं बोला था। पिंकी कई बार इस बात को कह चुके हैं कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं बोला था।
बता दें, बीते 8 अगस्त को जंतर-मंतर पर एक कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ भड़काऊ नारेबाजी की गई थी। इसमें हिंदू रक्षा दल का नेता पिंकी चौधरी भी मौजूद थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में वकील अश्विनी उपाध्याय को भी गिरफ्तार किया था। अश्विनी उपाध्याय नारेबाजी को समय वहां पर मौजूद थे। हालांकि, बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी। इस मामले में विनोद शर्मा, दीपक सिंह, दीपक, विनीत क्रांति, प्रीत सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। अब तक हुई जांच में सामने आया है कि पिंकी चौधरी के खिलाफ नोएडा और गाजियाबाद में कुल 8 मामले दर्ज हैं।












Click it and Unblock the Notifications