Jangpura Seat: कौन हैं BJP नेता सरदार तरविंदर सिंह मारवाह, जो जंगपुरा सीट पर बिगाड़ेंगे मनीष सिसोदिया का खेल?
Delhi Election 2025 (Jangpura Seat): दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट शनिवार (04 जनवरी) 2025 को जारी कर दी है। इस लिस्ट दिल्ली की कई हाई प्रोफाइल सीटों नई दिल्ली, जंगपुरा और कालकाजी का नाम शामिल है।
भाजपा ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा है। वहीं जंगपुरा विधानसभा सीट से भाजपा ने सरदार तरविंदर सिंह मारवाह को टिकट दिया है। जो दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को चुनौती देंगे। तरविंदर सिंह मारवाह जंगपुरा के दिग्गज नेता हैं और जंगपुरा सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं।

Who is Tarvinder Singh Marwah: कौन हैं सरदार तरविंदर सिंह मारवाह
- सरदार तरविंदर सिंह मारवाह फिलहाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और समाजिक कार्यकर्ता हैं।
- जुलाई 2022 सरदार तरविंदर सिंह मारवाह भाजपा में शामिल हुए थे। सरदार तरविंदर सिंह मारवाह इससे पहले कांग्रेस में थे।
- दिल्ली की जंगपुरा विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे तरविंदर सिंह मारवाह दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के संसदीय सचिव रह चुके हैं।
- तरविंदर सिंह मारवाह दिल्ली भाजपा सिख प्रकोष्ठ के प्रभारी भी हैं। मारवाह केंद्रीय गुरु सिंह सभा (KGSS) के प्रधान भी रहे हैं।
- तरविंदर सिंह मारवाह का 12वीं पास हैं। उन्होंने पीजीडीएवी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने के बाद पहले साल में ही पढ़ाई छोड़ दी थी।
- चुनावी हलफनामे के मुताबिक तरविंदर सिंह मारवाह संपत्ति की संपत्ति 42 करोड़ रुपये हैं और 9 करोड़ 73 लाख देनदारियां हैं।
जंगपुरा सीट से टिकट मिलने पर क्या बोले सरदार तरविंदर सिंह मारवाह?
सरदार तरविंदर सिंह मारवाह ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा, ''भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुझे जंगपुरा विधानसभा से प्रत्याशी चुने जाने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, संगठन के साथी, पदाधिकारी समेत मेरे सभी क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार।मैं विश्वास दिलाता हूं कि अपनी मेहनत व लगन से शीर्ष नेतृत्व के भरोसे व जंगपुरा की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह से समर्पित रहूंगा।''
Jangpura Seat History: जंगपुरा सीट पर अब तक कौन-कौन जीता?
- 1993: जग प्रवेश चंद्र
- 1998: सरदार तरविंदर सिंह मारवाह (कांग्रेस)
- 2003: सरदार तरविंदर सिंह मारवाह (कांग्रेस)
- 2008: सरदार तरविंदर सिंह मारवाह (कांग्रेस)
- 2013 मनिंदर सिंह धीर (आम आदमी पार्टी)
- 2015: प्रवीण कुमार (आम आदमी पार्टी)
- 2020: प्रवीण कुमार (आम आदमी पार्टी)












Click it and Unblock the Notifications