ITBP अधिकारी के बेटे ने कांस्टेबल की गोली मारकर कर दी हत्या, रसोइया का करता था काम, घर में पत्नी और दो बच्चे
ITBP Constable Shot Dead: दिल्ली के आईटीबीपी कैंप छावला में एक अधिकारी के बेटे ने आईटीबीपी कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी। 2IC रैंक के आईटीबीपी अधिकारी के घर पर 36 वर्षीय आईटीबीपी कांस्टेबल जल वाहक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आईटीबीपी अधिकारी के आरोपी बेटे 32 वर्षीय दिग्विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार बरामद कर लिया है। यह अधिकारी के नाम पर एक निजी लाइसेंसी हथियार है। डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आईटीबीपी के कांस्टेबल की हत्या करने वाला आरोपी दिग्विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी दिग्विजय के पिता आईटीबीपी में 2IC के पद पर तैनात हैं। उनके बेटे ने कांस्टेबल की हत्या कर दी। आरोपी दिग्विजय के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं।
मृतक कांस्टेबल की पहचान भूप सिंह मीणा के रूप में हुई है। जिन्हें आईटीबीपी अधिकारी के बेटे ने गोली मारकर हत्या कर दी। डीसीपी ने कहा कि निजी लाइसेंसी हथियार अधिकारी के नाम पर है। आरोपी दिग्विजय बेरोजगार है। उसने कांस्टेबल पर 5 गोलियां चलाईं। जिससे उनकी मौत हो गई।
बता दें कि आईटीबीपी के कांस्टेबल भूप सिंह रसोइया के रूप में काम करता था। उनकी तैनाती छावला परिसर में थी। भूप सिंह के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद केंद्रीय बल द्वारा कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दे दिया गया है।
यह भी पढ़ें- ITBP recruitment 2023: आईटीबीपी में कांस्टेबल के 400 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन












Click it and Unblock the Notifications