'कैसा ये इश्क है, अजब सा रिस्क है'...दिल्ली की सड़कों पर अजीबोगरीब ढंग से स्कूटी पर सवार कपल- देखें VIDEO
दिल वालों की दिल्ली में एक कपल चलती स्कूटी पर रोमांस करते नजर आए। कपल को इस हाल में देख लोग भी दंग रह गए। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने अजीबोगरीब रिएक्शन भी दिए।

कैसा ये इश्क है, अजब सा रिस्क है...गाने की यह पंक्तियां दिल्ली(Delhi) की सड़कों पर स्कूटी सवार कपल पर एक दम सटीक बैठती नजर आ रही हैं। जिस तरह चलती स्कूटी पर कपल खुल्लम-खुल्ला रोमांस करते नजर आ रहा है, उससे तो साफ लग रहा है कि जमाने का डर नहीं और न ही जान की परवाह। स्कूटी चला रहे लड़के के गले में पीछे बैठी लड़की ने अपनी बाहों का हार डाला, तो वहीं लड़के ने भी लड़की के गले में हाथ डाल दिया। गनीमत रही कि स्कूटी से हाथ छोड़ने के बाद भी कोई हादसा नहीं हुआ।
उधर, राहगीर दिल्ली की सड़कों पर रोमांस का दृश्य देखकर चकित रह गए। एक शख्स ने वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो के सामने आते ही यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए। वीडियो अब तक 4 लाख लाइक्स हो चुके हैं।
'दिल्ली की सड़क पर इश्क'
सोशल मीडिया में स्कूटी सवार का वायरल वीडियो दिल्ली का बताया जा रहा है। यह वीडियो शालू कश्यप नाम की एक युवती ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है- 'दिल्ली की सड़क पर इश्क और रिस्क'!
इश्क किया तो डरना क्या?
स्कूटी सवार कपल का यह वीडियो साफ जाहिर करता है कि उन्हें किसी का भी डर नहीं है। न ही परिवार का और न ही दिल्ली यातायात पुलिस का। खुलेआम रोमांस कर अपने साथ-साथ कपल ने दूसरो की जिंदगी को भी जोखिम में डाल दिया। गनीमत रही कि किसी भी तरह की दुर्घटना नहीं घटी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
दिल्ली में खुल्लम-खुल्ला इश्क
यह कोई पहला मामला नहीं है। दिल वालों की दिल्ली में सरेआम इश्क के कई मामले सामने आ चुके हैं। इन दिनों कपल का फेवरेट प्लेस दिल्ली मेट्रो बना हुआ है। बीते तीन महीने में दिल्ली मेट्रो में कोई कपल इश्क फरमाता नजर आया तो काई किस करते हुए। हालांकि, दिल्ली मेट्रो ने इस पर कार्रवाई की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications