दिल्ली के निर्माणाधीन अस्पतालों को लेकर भ्रष्टाचार की जांच करेगी ACB, डिप्टी सीएम ने कही ये बात
नई दिल्ली, 21 जून। दिल्ली में निर्माणाधीन अस्पतालों में खामियों को लेकर भाजपा नेता मनोज तिवारी की शिकायत पर एलजी ने कार्रवाई की है। मामले की जांच अब एसीबी की सौंप दी गई है। एलजी के एक्शन के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सवाल उठाए हैं।

Recommended Video
भाजपा नेता मनोज तिवारी ने दिल्ली में अस्पतालों के निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगया था। जिस पर एक्शन लेते हुए ये मामला एसीबी को भेज दिया हैं। एलजी के इस एक्शन पर दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सवाल उठाएं है और कहा है कि दिल्ली में बन रहे अस्पतालों को लेकर बीजेपी वाले फर्जी शिकायत कर रहे हैं। एलजी साहब ने मनोज तिवारी की पुरानी शिकायत को एसीबी को भेज दिया है।
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दिल्ली एलजी को पत्र लिखकर एसीबी जांच में कथित कानूनी खामियों की ओर इशारा करते हुए भाजपा नेता मनोज तिवारी की शिकायत के आधार पर उन्हें दी थी। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शिकायत राजनीति से प्रेरित है। एलजी साहब को अब दिल्ली के काम रुकवाने हैं या बिना कानून या प्रक्रिया को फॉलो किए बिना काम करना है। सिसोदिया ने सवाल उठाया कि पुरानी शिकायत को अब क्यों संज्ञान लिया गया?












Click it and Unblock the Notifications