International Yoga Day 2025: दिल्ली में यहां होगा योग दिवस का राष्ट्रीय आयोजन, जगह, दिन नोट कर लें
International Yoga Day 2025: भारत 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने की तैयारी कर रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में 21 जून 2025 को 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जगह- जगह योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में इस बार के योग की थीम "'वन अर्थ, वन हेल्थ'" का ऐलान किया था। इसी थीम पर इस बार का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित किया जा रहा है।
दिल्ली की भाजपा सरकार दिल्ली में 11 स्थानों पर बड़े पैमाने पर योग दिवस पर आयोजन कर रही है। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री, दिल्ली के मंत्री और भाजपा के सभी सांसद शामिल होंगे। वहीं केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा दिल्ली में 26 स्थानों पर योग दिवस पर योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

सरकार "योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ" विषय के तहत राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत दिल्ली में भी कार्यक्रम आयाेजित किया जा रहा है। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दिल्ली सरकार दिल्ली के 11 प्रतिष्ठित स्थलों पर योगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ये कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे से 7:45 बजे आयाेजित किया जा रहा है। मुख्ययमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया मैं स्वयं, मेरे कैबिनेट सहयोगी और दिल्ली के सांसदगण आप सभी के साथ योग साधना में सहभागी बनेंगे। रेखा गुप्ता ने बताया कि वो स्वयं यमुना तट पर योग कार्यक्रम में भाग लेंगी।
दिल्ली सरकार किन जगहों पर आयोजित कर रही योग कार्यक्रम?
दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद द्वारा पूर्व में दी गई जानकारी के अनुसार 21 जून 2025 को दिल्ली के विभिन्न प्रमुख स्टेडियम खेल परिसरों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें त्यागराज स्टेडियम, ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स, झिलमिल कॉलोनी, बवाना, पहलादपुर, भारत नगर, यमुना बैंक, नजफगढ़ स्टेडियम, द्वारका सेक्टर-6, अशोक नगर हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। छत्रसाल स्टेडियम में एक साथ 10 हजार लोग योगा करेंगे और अन्य 10 अलग-अलग स्थानों पर 1-1 हजार लोग योगा करेंगे।
केंद्र सरकार हरे-भरे पार्कों में आयाेजित कर रही योग कार्यक्रम
वहीं केंद्र सरकार ने दिल्ली में आयोजन के लिए जिन 26 स्थानों का चयन किया है, जहां लोग सामूहिक रूप से योग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, एक दर्जन से अधिक योग संस्थान भी सार्वजनिक रूप से पार्कों में योग समारोह आयोजित किया जा रहा है। ये योग कार्यक्रम दिल्ली में एनडीएमसी, डीडीए और एएसआई के हरे-भरे पार्कों में आयोजित किया जा रहा है।
दिल्ली के 26 स्थानों पर किया जा रहा योग दिवस का आयोजन
आयुष मंत्रालय की सूची के अनुसार, योग के लिए चयनित 26 स्थानों में एनडीएमसी का नेहरू पार्क, लोधी गार्डन, तालकटोरा गार्डन, बुराड़ी का कोरोनेशन पार्क, रोहिणी स्थित स्वर्ण जयंती पार्क, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कर्तव्य पथ, लाल किला, न्यू मोतीबाग आईएएस रेसिडेंसेज, संजय झील लक्ष्मीबाई नगर, दिल्ली के चंद्रगुप्ता रोड स्थित सिंगापुर एंबेसी के सामने सिंगापुर पार्क, कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क, सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, साकेत स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, नेताजी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स जसोला, वसंत कुंज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, हरिनगर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, पश्चिम विहार स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, द्वारका सेक्टर 11 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, अशोक विहार स्थित मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, रोहिणी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, राष्ट्रीय स्वाभिमान खेल परिसर पीतमपुरा, दिलशाद गार्डन स्थित पूर्व दिल्ली खेल परिसर, चिल्ला स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, स्क्वैश एंड बेडमिंटन स्टेडियम सिरी फोर्ट और कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स शामिल हैं।
दिल्ली के इन सभी स्थानों पर आर्ट ऑफ लिविंग, पतंजलि योग समिति, ईशा योगा सेंटर, नव योगा, मोक्षायतन योगा इंस्टीट्यूट, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होलिस्टिक हेल्थ, हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट, अमृता योगा इंस्टीट्यूट, अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ आदि योग संस्थानों से जुड़े प्रशिक्षक योग कराएंगे।












Click it and Unblock the Notifications