'कलयुग में किसानों ने BJP के अहंकार का किया दमन', हरियाणा में बोले अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली, 29 मई। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आम आदमी की जनसभा में मुख्यमंत्री व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के विकास मॉडल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा के 36 कौम के किसानों ने सरकार को झुकाने के लिए एक सात तक आंदोलन किया। उन्होंने कहा कि त्रेता और द्वापर में जैसे भगवान ने अहंकार का दमन किया वैसे ही किसानों ने भाजपा का घमंड तोड़ा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और पंजाब के बाद अब हरियाणा की बारी आई है।
Recommended Video

दिल्ली और पंजाब के बाद अब हरियाणा में भ्रष्टाचार खतम किया है। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने सुना है कि बीजेपी सीएम खट्टर की जगह हरियाणा में किसी और को मुख्यमंत्री के पद पर बैठाना चाहती है। आप संयोजक ने कहा कि दिल्ली में आप सरकार ने अब तक 12 लाख की नौकरियां दी हैं। अगले 5 साल में 20 लाख नौकरियां देने का प्लान है। आप नेता ने हरियाणा की खट्टर सरकार पर निशाना साधते कहा कि यहां भर्तियों के पेपर लीक हो जाते हैं। ये आप को नौकरियां देने वाले नहीं है। इनकी सरकार से स्कूल, बिजली, पानी, रोजगार देने की बात नहीं हो पाती। आर्मी की नौकरियां नहीं खोली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वे इसके लिए पीएम मोदी को पत्र लिखेंगे।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के विकास कार्यों की जमकर तारीफ की। उन्होंने काहा कि दिल्ली में 24 घंटे फ्री बिजली की सप्लाई की। दिल्ली में 2 करोड़ लोगों को इलाज मुफ्त कर दिया। स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधार दी। मोहल्ला क्लीनिक कर दिए।
हरियाणा नगर निगम चुनाव में आम उम्मीदवार की लिए आप संयोजक ने मंच से अपील की। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा के लोगों को फ्री में बिजली चाहिए तो उन्हें सरकार बदलनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली नगर निगम में आप के लिए वोट दें और उसके बाद राज्य में खट्टर सरकार को हटाने के लिए उन्हें वोट दें।
भाजपा प्रदेश और केंद्र सरकार पर निशान साधते हुए आप नेता केजरीवाल ने कहा कि अमरेकी राष्ट्रपति दो साल पहले जब भारत आए थे तो उनकी पत्नी मिलेनिया ट्र्ंप ने दिल्ली के स्कूलों को इच्छा व्यक्त की थी। उन्होंने दिल्ली के स्कूल देखे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के शिक्षा के प्रयासों पर सवाल खड़ा किया और कहा कि दिल्ली के स्कूलों को देखने तो अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी आईं लेकिन उनके यहां स्कूल देखने कौन आता है। दिल्ली में चार लाख लोग निजी स्कूलों से नाम कटवाकर सरकारी स्कूलों में लिखवा। उन्होंने कहा कि भाजपा को घमंड हो गया था कि इनके सामने किसी नहीं चलेगी, त्रेता ने राम ने रावण, द्वापर ने श्री कृष्ण ने कंस और कलयुग में किसानों ने भाजपा का घमंड तोड़ा है। बीजेपी में सारे लुच्चे लफंगे भरे पड़े हैं। अभी कुछ दिन पहले गुंडों ने मेरे घर पर हमला कर दिया अगले दिन भाजपा ने उनका सम्मान किया। देश में कहीं भी बलात्कार हो जाए इनकी पार्टी उनका सम्मान करने के लिए पहुंच जाती है। आप ईमानदार और देश की सोचने वालों की पार्टी है। विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि ऊपर वाला जब झाड़ू चलाता है तो तूफान ही आता है।
जनसभा को संबोधत करते हुए दिल्ली के सीम व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे मौका दो, मैं हरियाणा के सभी स्कूलों में सुधार करूंगा। दिल्ली सरकार के स्कूल सबूत हैं। गरीब के बच्चे भी बनेंगे इंजीनियर और डॉक्टर। हमने दिल्ली के निजी स्कूलों को पिछले 7 वर्षों में फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं दी।












Click it and Unblock the Notifications