दिल्ली में दिवाली के दिन आग की घटनाओं में आई 25 फीसदी की कमी, दमकल विभाग को मिली 152 कॉल

नई दिल्ली, नवंबर 05। राजधानी दिल्ली में दिवाली के मौके पर आग लगने की घटनाओं में पिछले साल के मुकाबले कमी आई है। दमकल विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार आधी रात तक आग से संबंधित 152 कॉल विभाग को मिले। पिछले साल के मुकाबले ये आंकड़े 25 फीसदी कम हुए हैं। पिछले साल दिवाली की आधी रात तक आग से संबंधित 205 कॉल विभाग को मिली थी।

fire crackers

Recommended Video

      Diwali 2021: देशभर में धूमधाम से मनाई गई Diwali, देखें Delhi से Kerala तक की रौनक | वनइंडिया हिंदी

      4 कॉल पटाखों के कारण आग लगने की!

      दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि गुरुवार आधी रात से शुक्रवार तड़के तक आग लगने की 36 अन्य कॉल भी मिली। इनमें से सिर्फ 4 कॉल ही पटाखों के कारण आग लगने से संबंधित होने का संदेह है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने कहा कि आग से संबंधित सभी कॉलों में से केवल चार को ही पटाखों से संबंधित होने का संदेह था। अतुल गर्ग ने कहा है, "इस साल आग की कॉल में लगभग 25% की कमी आई है। अभी तक केवल चार कॉल पटाखों की वजह से आग लगने की आशंका है, जबकि 35 घटनाएं कूड़ा जलाने के कारण हुईं।"

      2019 में मिली थई 25 कॉल

      दमकल विभाग के आंकड़े बताते हैं कि 2019 में दिवाली की आधी रात तक आग लगने की 245 कॉल आई थी। अतुल गर्ग ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली के निलोठी में एक कारखाने में आग लगने की जानकारी विभाग को मिली, जो पटाखों के कारण हो सकती है। अतुल गर्ग ने बताया कि इस साल की दिवाली के लिए विभाग के लगभग 2,800 कर्मियों को राजधानी भर में तैनात किया गया था और शहर में मौजूदा 64 फायर स्टेशनों के अलावा 30 दमकल चौकियां स्थापित की गई थीं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+