IGIA Terminal 3: 'नर्क में स्वागत है...' सुनने के बाद अचानक एयरपोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया

Indira Gandhi International Airport देश का सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट है। इसके तीन टर्मिनल है T1, T2 और T3।

IGIA Terminal 3:

IGIA Terminal 3 (ज्योतिरादित्य सिंधिया) : दिल्ली एयरपोर्ट पर लगातार बढ़ रही भीड़ की शिकायतें बढ़ने के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर सोमवार को औचक निरीक्षण किया, अचानक मंत्री के पहुंचने से एयरपोर्ट पर हड़कंप सा मच गया। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक अटेंशन की मुद्रा में आ गए। अपने दौरे के दौरान मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एयरपोर्ट पर अधिकारियों से बातचीत करते और उन्हें निर्देश देते हुए दिखाई दिए। आपको बता दें कि अभी हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हवाई अड्डों के अधिकारियों और प्रबंधन बोर्डों के साथ मीटिंग भी की थी।

IGIA Terminal 3:

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर 'दिल्ली का टर्मिनल 3' चर्चा का केंद्र बना हुआ है। बहुत सारे यात्रियों ने इसकी अव्यवस्था और भारी भीड़ के कारण हुए अपने कष्ट को ट्विटर पर बयां किया है। कुछ लोगों ने तो अपनी आप बीती पोस्ट में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग भी किया था। अपनी शिकायतों में यात्रियों ने टिकट काउंटर से लेकर बैगेज और सिक्योरिटी कांउटरों पर घंटों लाइन में खड़े होने की बात की है। भारी भीड़ के कारण यात्रियों को बाथरुम के लिए भी लाइन में लगना पड़ रहा है। तो कुछ लोगों ने तो टर्मिनल 3 की तुलना नर्क से कर दी थी। तो कुछ ने इसे मछली बाजार तक कह डाला है।

फिलहाल सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़ के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री एक्शन में आए और आज उनका औचक दौरा उन्हीं शिकायतों की देन है। मालूम हो कि Indira Gandhi International Airport देश का सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट है। इसके तीन टर्मिनल है T1, T2 और T3। सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और कुछ घरेलू सेवाएं T3 से संचालित होती हैं। यह विश्व का 8वां सबसे बड़ा यात्री टर्मिनल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लोगों की बढ़ रही शिकायतों के मद्देनजर सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है, जो कि बहुत जल्द टर्मिनल 3 में लागू हो जाएगा और अगर ऐसा होता है तो लोगों को भारी भीड़ से सामना यहां पर नहीं होगा और उन्हें दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+