IAS धर्मेंद्र को नियुक्त किया गया दिल्ली का नया मुख्य सचिव, जानें कौन हैं ये अधिकारी?
Delhi new Chief Secretary IAS Dharmendra: केंद्र सरकार ने आईएस अधिकारी धमेंद्र को देश की राजधानी दिल्ली का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। आईएएस अधिकारी धमेंद्र से पहले इस पद पर अभी तक नरेश कुमार तैनात थे। धमेंद्र, नरेश कुमार का स्थान ले रहे हैं जिनका सेवा विस्तार 31 अगस्त यानी आज समाप्त हो रहा है। आइए जानते हैं कौन हैं आईएएस धमेंद्र जिन्हें केंद्र सरकार ने सौंपी है राजधानी दिल्ली की जिम्मेदारी?

गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा, धर्मेंद्र को अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली स्थानांतरित किया जाता है। उन्हें मुख्य सचिव, जीएनसीटीडी के रूप में तैनात किया जाता है। दिल्ली मुख्य सचिव के तौर पर आईएएस धमेंद्र का कार्यकाल 1 सितंबर से शुरू हो रहा है।
केंद्र सरकार ने सौंपी ये अहम जिम्मेदारी
बता दें आईएएस अधिकारी धमेंन्द्र की दिल्ली मुख्य सचिव के पद पर नियुक्ति केंद्र सरकार ने ऐसे समय पर की है। जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद चल रहे हैं। ऐसे में नेतृत्व में मुख्य सचिव के रूप में सुचारु परिवर्तन दिल्ली में प्रभावी शासन सुनिश्चित करने के लिए चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।
बता दें आईएएस अधिकारी धमेंद्र का शानदार प्रशासनिक करियर है। मुख्य सचिव के रूप में उनकी नियुक्ति एक महत्वपूर्ण समय पर हुई है, और उनसे राजधानी में प्रशासनिक चुनौतियों का समाधान करने के लिए उनका व्यापक अनुभव काम आएगा।












Click it and Unblock the Notifications