71 साल के पति ने 35 वर्षीय पत्नी की सुपारी देकर करवाई हत्या, तलाक के बदले मांग रही थी एक करोड़

दिल्ली के राजौरी गार्डन में 71 साल के एक शख्स ने अपनी पत्नी (35 वर्ष) की हत्या इस वजह से करवा दी, क्योकि उसने तलाक के बदले एक करोड़ रुपये की मांग कर दी।

concept image

दिल्ली पुलिस ने राजौरी गार्डन इलाके में एक महिला की हत्या का खुलासा किया है। 71 साल के पति ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी की हत्या इस वजह से करवा दी क्योकि उसने तलाक के बदले एक करोड़ रुपये की मांग की थी। वारदात 17 मई को करीब 2.30 बजे की है। हालांकि पुलिस ने हत्या करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, राजौरी गार्डन के रहने वाली एस के गुप्ता (71 साल) ने छह महीने पहले एक महिला से शादी की, गुप्ता ने महिला से शादी ये सोचकर की थी वो सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित बेटे अमित गुप्ता (45) का ख्याल रखेगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। कुछ ही समय बाद पत्नी ने एस के गुप्ता से तलाक की बात कही और मुआवजा के तौर पर एक करोड़ देने की मांग रखी।

पुलिस ने आगे बताया कि एस के गुप्ता ने अपनी पत्नी को मरवाने के लिए आरोपी विपिन सेठी को 10 लाख की सुपारी दे दी। सेठी ने 2 लाख 40 हजार रुपए एडवांस लेकर अपने साथी हिमांशु की मदद से एस के गुप्ता की पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। साथ ही मामले को डकैती का रूप देने के लिए तोड़फोड़ कर मोबाइल फोन साथ लेकर फरार हो गए।

पुलिस तफ्तीश में चारों आरोपियों - एस के गुप्ता, बेटा अमित और दोनो सुपारी किलर विपिन और हिमांशु को हिरासत में ले लिया है। चारों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+