दिल्ली: पैसों को लेकर पति-पत्नी ने की बुजुर्ग महिला की हत्या, लाश को बैग में भरकर ले जाते सीसीटीवी में हुए कैद

एक दंपति ने एक बुजुर्ग महिला से पैसे लिये और जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे दो दंपति ने बुजुर्ग महिला को मौत के घाट उतार दिया।

नई दिल्ली, 14 जुलाई। पैसे की चाह किसे नहीं होती। हमें आपको हर किसी को पैसे की तमन्ना है। हो भी क्यों ना, पैसे के बिना कोई काम भी तो नहीं चलता। जीवन के हर मोड़ पर आपको पैसे की जरूरत होती है। ये माना कि पैसा बेहद जरूरी है, हमें पैसा कमाने लिए परिश्रम करते रहना चाहिए। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो परिश्रम से दूर भाग कर दूसरों की दौलत हड़पने की जुगत में रहते हैं। यहां हम जिस घटना का जिक्र करने जा रहे हैं उसमें ऐसा ही हुआ। एक दंपति ने एक बुजुर्ग महिला से पैसे लिये और जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे दो दंपति ने बुजुर्ग महिला को मौत के घाट उतार दिया। महिला से उधार ली हुई रकम इतनी ज्यादा भी नहीं थी जिसे लौटाया न जा सके, लेकिन दोनों ने पैसे लौटाने के बजाय उसे मौत के घाट उतार दिया।

महिला से लिए थे डेढ़ लाख रुपए

महिला से लिए थे डेढ़ लाख रुपए

यह घटना दिल्ली के द्वारका इलाके की है। जहां रहने वाले दंपति ने पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपनी छानबीन में पाया कि आरोपी अनिल और उसकी पत्नि कामिनी उर्फ तनु ने महिला से डेढ़ लाख रुपए लिए थे। और जब महिला ने अपने पैसे मांगे तो दोनों ने महिला का काम तमाम कर दिया।

कई टुकड़े कर नाले में बहाई लाश

कई टुकड़े कर नाले में बहाई लाश

जानकारी के मुताबिक वह महिला अपने घर में अकेली रहती थी। दोनों ने इस बात का फायदा उठाकर महिला के घर में घुसकर पहले गला दबाकर उसकी हत्या की और फिर किसी को पता न चले, इसलिए उन्होंने लाश के कई टुकड़े किए और उन्हें तीन बैग में भरकर नाले में बहा दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर उसकी लाश को बैग में लेकर जाते दोनों सीसीटीवी में कैद हो गए। जिसके आधार पर पुलिस को पूरी घटना का पता चला। पुलिस ने महिला की गुमशुदगी की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की और दोनों को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार किया। आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, हालांकि उसकी पत्नी ने कहा कि महिला की हत्या में उसका कोई हाथ नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+