दक्षिणी दिल्ली में सुनीता केजरीवाल के रोड शो में उमड़ा भारी जनसैलाब, आप उम्मीदवार के लिए मांगा वोट
दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। दिल्ली लोकसभा चुनाव में सीएम केजरीवाल की गैरमौजूदगी में मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है।
सुनीता केजरीवाल दिल्ली की चार सीटों पर चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए रोड शो कर रही है। इसके अलावा उम्मीदवारों के साथ वोटरों के साथ जनसभाएं करते हुए जेल का जवाब वोट से की अपील कर रही हैं।

सोमवार को सुनीता केजरीवाल ने दक्षिणी दिल्ली से INDIA गठबंधन में आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी सहीराम पहलवान केसमर्थन में सुनीता केजरीवाल के रोड शो किया जिसमें भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ा।
सुनीता केजरीवाल के इस रोड शो में जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वहीं आम आदमी पार्टी संस्थापक केजरीवाल की पत्नी ने दावा किया कि दक्षिणी दिल्ली की जनता जेल का जवाब वोट से देगी।
बता दें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जो तिहाड़ जेल में एक महीने से अधिक समय से बंद हैं उन्हें बड़ी राहत देते हुए, सुप्रीम कोर्ट 2024 के मौजूदा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें अंतरिम जमानत देने पर विचार करेगा।
आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो एक महीने से अधिक समय से जेल में हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें Excise Policy से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया।
आम चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है जो अपने शीर्ष नेता के बिना चुनाव के दौरान प्रचार करने के लिए संघर्ष कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications