घरेलू हिंसा: हनी सिंह के पेरेंट्स को होना होगा कोर्ट में पेश, बहू शालिनी तलवार ने लगाए हैं गंभीर आरोप
नई दिल्ली, 3 सितंबर। बॉलीवुड सिंगर और रैपर हनी सिंह अपनी पत्नी शालिनी तलवार द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा के आरोपों का सामना कर रहे हैं। शालिनी ने दिल्ली की तीस हजारी जिला अदालत में दायर अपनी याचिका में ससुराल वालों पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में सिंगर यो यो हनी सिंह सुनवाई के दौरान आज कोर्ट में पेश हुए जहां उन्होंने अपनी बात रखी। शालिनी और हनी सिंह की दलीलें सुनने के बाद न्यायलय ने सुनवाई की अगली तारीख 28 सितंबर तय की है। कोर्ट ने अगली सुनवाई में हनी सिंह के माता-पिता को भी कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है।
Recommended Video

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने हनी सिंह और उनकी पत्नी को अपने चैंबर में 1.5 घंटे से अधिक समय तक समझाया। इस दौरान जज तानिया सिंह ने कहा कि शालिनी रविवार को दो वकीलों और सुरक्षा अधिकारी के साथ अपने ससुराल जाएंगी और वहां से अपना सामान ले आएंगी। शालिनी के ससुराल जाने के दौरान उनकी वीडियोग्राफी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जज के सामने हनी सिंह और शालिनी तलवार ने उनकी बातों पर हामी भर दी है।
यह भी पढ़ें: कोर्ट में रोने लगी हनी सिंह की पत्नी, कहा- 'मैंने उनका साथ दिया और उन्होंने मुझे छोड़ दिया'
अदालत ने यह भी कहा कि ससुराल छोड़ने को लेकर हनी सिंह और शालिनी तलवार अलग-अलग बातें कह रहे हैं। जहां शालिनी ने दावा किया है कि उन्हें 20 मार्च को ससुराल से निकाल दिया गया था, वहीं हनी सिंह ने दावा किया कि शाली ने 16 मार्च को अपनी मर्जी से घर छोड़ा था। अदालत ने कहा, 'हम एक साथ बैठेंगे और देखेंगे कि क्या हम निवास के संबंध में सौहार्दपूर्ण तरीके से किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं। यदि नहीं, तो मैं इस मामले को विस्तार से सुनेंगे और आदेश पारित करेंगे।' कोर्ट ने फिलहाल हनी सिंह को उनकी संयुक्त स्वामित्व वाली संपत्ति, पत्नी का स्त्रीधन समेत अन्य के बेचने पर रोक लगा दी है, वहीं दोनों पक्षों को अपना बैंक विवरण, आईटीआर और आय विवरण जमा करने के लिए कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications