केजरीवाल की गिरफ्तारी पर HC ने भी सवाल उठाते हुए ED से जवाब मांगा है, मंत्री आतिशी ने किया बड़ा खुलासा
Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तारी और रिमांड के संबंध में वैधता मुद्दे उठाने वाली याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी किया। दिल्ली हाई कोर्ट ने मुख्य याचिका के साथ-साथ याचिकाकर्ता की अंतरिम रिहाई की अर्जी पर 2 अप्रैल तक ED से जवाब मांगा है। कोर्ट द्वारा ईडी से केजरीवाल के अरेस्ट और रिमांड की वैधता पर नोटिस जारी किए जाने के बाद दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने प्रेस कान्फ्रेंस की।

जिसमें आतिशी ने दावा किया कि आज की सुनवाई में हाईकोर्ट ने भी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्त्तारी पर सवाल उठाया है। आतिशी ने कोर्ट की सुनवाई में क्या आदेश दिया है उसे पढ़कर सुनाया और बताया हाईकोर्ट ने ये सवाल उठाया है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी से लोकतात्रिक प्रकोया पर क्या असर पड़ रहा है उस पर सवाल है। जो ईडी ने अरेस्ट किया है उसकी लिगैलिटी पर सवाल किया है। जो ईडी ने गिरफ्तारी की है उसकी पॉलिटिकल मोटिवेशन पर सवाल किया है।
कोर्ट के सवालों का ईडी के पास कोई जवाब नहीं था
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा आज इस कोर्ट की सुनवाई में अहम बातें सामने आईं कि जब अरविंद केजरीवाल के वकीलों ने कोर्ट के सामने ये बात रखी कि ये गिरफ्तारी गैर कानूनी है, ये गिरफ्तारी राजनीति से प्रभावित है, इस गिरफ्तारी को लेकर कोई प्रमाण नहीं है। इसका ईडी के पास कोई भी जवाब नहीं था।
दो साल से केस की जांच कर रही ईडी ने कोर्ट से समय क्यों मांगा
आतिशी ने कहा वो ईडी जो बीते दो साल से इस केस में अपने कई अधिकारियों के जरिए इस केस की जांच कर रही है वो ईडी जो सैकड़ों जगह रेड कर चुकी है। वो ईडी जो बार-बार कोर्ट में आकर कहती है कि मनीष सिसोदिया को बेल नहीं मिलनी चाहिए, संजय सिंह को बेल नहीं मिलनी चाहिए। आज उस ईडी के पास केजरीवाल के वकीलों और हाई कोर्ट के सवालों का जवाब नहीं था, आज ईडी ने कोर्ट में समय मांगा।
ईडी बचने के लिए अब गवाहों पर बनाएंगी दबाव
आतिशी ने कहा इसका ये मतलब है कि अब ईडी वापस अपनी मनगढंत कहानियां रचेगी, गवाहों पर दबाव बनाएगी कि वो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गवाही दें। उन्होंने कहा ईडी अब अपने बचाव के लिए कोई भी झूठी सच्ची बात कोर्ट के सामने रख सकती है। उन्होंने आज इसे पूरे देश ने देख लिया कि जिस केस में ईडी बीते दो साल से जांच कर रही थी आज उसके पास कोर्ट के सवालों का जवाब नहीं था।
सीएम की गिरफ्तारी से चुनाव में आप को फायदा होगा
बता दें इससे पहले आतिशी ने कहा था कि केजरीवाल की गिरफ्तारी से लोकसभा चुनाव में आप को फायदा होगा क्योंकि पार्टी को काफी सहानुभूति मिल रही है। पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में, आतिशी ने उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला बताया, जो देश के लोकतांत्रिक इतिहास में "पहले कभी नहीं देखा गया।
लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला है
आतिशी ने कहा मौजूदा स्थिति सिर्फ आप और उसके अभियान के बारे में नहीं है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी इस देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला है। इस देश के पूरे लोकतांत्रिक इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया।












Click it and Unblock the Notifications