दिल्ली में झमाझम बारिश, गर्मी से राहत, तेज हवाओं से परेशानी

दिल्ली में झमाझमा बारिश, गर्मी से राहत, तेज हवाओं से परेशानी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मंगलवार रात से रुक-रुक हो रही बारिश ने मौसम को खुशगवार बना दिया है। बारिश से पारे में गिरावट आई है, जिससे गर्मी से जूझ रहे आमजन को राहत मिली है। बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं के कई जगह लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। खासतौर से बुधवार सुबह दफ्तर जाने के लिए निकले लोग भीगते हुए अपने ऑफिस पहुंचे।

दिल्ली में झमाझमा बारिश, गर्मी से राहत, तेज हवाओं से परेशान

लगातार बारिश के चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को हुई 20.2 मिलीमीटर बारिश के बाद जून महीने में कुल 102 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 92 प्रतिशत रहा। बारिश को भी आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होते रहने की बात मौसम विभाग ने कही है।

बुधवार क अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग ने इस हफ्ते के शुरुआती दिनों में बारिश की संभावना जताई थी। इस हफ्ते सोमवार रात को भी दिल्ली में बारिश हुई थी। जिसके बाद मंगलवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान छह डिग्री गिरकर 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लगातातर बारिश के बाद ना सिर्फ आमजन बल्कि किसानों के भी चेहरे खिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+