Heat Wave: दिल्ली में गर्मी का तांडव, पारा 46 डिग्री के पार, कब मिलेगी राहत? IMD ने बताया

दिल्ली में नौतपा से पहले ही झुलसाने वाली गर्मी जारी है। रविवार को नरेला और पीतमपुरा में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में उछाल दर्ज किया गया।

Heat Wave in Delhi

Heat Wave in Delhi: मई के महीने में झुलसाने वाली धूप की बीच तापमान लगातर बढ़ रहा है। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पारा 46 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंच गया। आईएमडी की ओर से जारी तापमान को लेकर अपडेट के मुताबिक दिल्ली का अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार को मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में नजफगढ़ सबसे अधिक गर्म क्षेत्र रहा। यहां रविवार (21 मई) को तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा नरेला और पीतमपुरा में भी तापमान काफी अधिक रहा। आईएमडी की ओर जारी डेटा के मुताबिक नरेला में 45 डिग्री सेल्सियस जबिक आयानगर में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि पालम में तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

गर्मी राहत कब?
सोमवार तक दिल्ली में गर्मी से राहत के आसार नहीं दिख रहे। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे दिल्ली में 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। आईएमडी ने बताया कि सोमवार तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहेगा। मंगलवार को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। जिसके साथ तापमान में कमी आएगी। वहीं बुधवार से लेकर शनिवार तक दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग अनुसार में दिल्ली के मौसम में बदलाव के साथ अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

प्रदूषण स्तर भी बढ़ा
भीषण गर्मी के बीच दिल्ली के प्रदूषण स्तर में भी वृद्धि देखने को मिली है। इस हफ्ते बुधवार को हल्की बूंदाबांदी के चलते प्रदूषण स्तर में कुछ सुधार हुआ था। लेकिन रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 215 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है। आनंद विहार में प्रदूषित इलाका रहा, जहां का एक्यूआई 323 दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+