सिंघु बॉर्डर: शख्स की हत्या करने वाले निहंग ने हरियाणा पुलिस के सामने किया सरेंडर
नई दिल्ली, अक्टूबर 15: सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन के मंच से कुछ दूरी पर एक शख्स की हत्या कर शव लटकने के मामले में पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार किया है। युवक की हत्या के 15 घंटे बाद एक निहंग ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। निहंगों के डेरे में सरबजीत सिंह नाम के निहंग ने पुलिस टीम के सामने सरेंडर किया। जानकारी के मुताबिक, युवक की हत्या शुक्रवार को सुबह 5 बजे हुई थी।
Recommended Video

घटना सामने आने के बाद रोहतक रेंज के आईजी संदीप खिरवार शुक्रवार दोपहर सोनीपत के डीसी ललित सिवाच और सोनीपत के एसपी जशनदीप रंधावा के साथ कुंडली थाने पहुंचे। तीनों अधिकारी लगातार निहंगों और किसान आंदोलन से जुड़े नेताओं से बातचीत कर आरोपी का सरेंडर करवाने को लेकर बातचीत करते रहे। जिसके बाद शाम में आरोपी के सरेंडर पर सहमति बनी। मृतक लखबीर सिंह पंजाब के तरन-तारन जिले के चीमा खुर्द गांव का रहने वाला था। उसकी तीन बेटियां भी हैं, जोकि अपनी मां के साथ रहती हैं।
निहंग सरबजीत सिंह ने शुक्रवार शाम को पुलिस के सामने सरेंडर किया। उसने जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि उसने ही लखबीर सिंह की हत्या की। सरेंडर के बाद सरबजीत ने कहा कि यह किसान आंदोलन का नहीं, बल्कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला है। इससे पहले सरेंडर से पहले सरबजीत सिंह को सिरोपा पहनाया गया औऱ डेरे से गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन के लिए निकला। सिंघु बॉर्डर की घटना पर चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई है।
अब पुलिस वीडियो के जरिए से सरबजीत सिंह की पहचान करेगी। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें लखबीर को बैरिकेड से लटकाया हुआ दिखाया गया था। वहीं दूसरी ओर संयुक्त किसान मोर्चा इस नृशंस हत्याकांड की निंदा करते हुए यह स्पष्ट किया कि इस घटना के दोनों पक्षों का संयुक्त किसान मोर्चा से कोई संबंध नहीं है। हम किसी भी धार्मिक ग्रंथ या प्रतीक की बेअदबी के खिलाफ हैं, लेकिन इस आधार पर किसी भी व्यक्ति या समूह को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications