Delhi-NCR में फिर GRAP-3 की एंट्री! ये लोग रहें सबसे ज्यादा सावधान, डॉक्टरों ने किया अलर्ट

GRAP-3 Restrictions: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एयर क्वालिटी शनिवार सुबह अचानक 'गंभीर' (Severe) कैटेगरी में पहुंच गई। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव के कारण हवा की गति बेहद धीमी हो गई, जिससे प्रदूषण का स्तर तेज़ी से बढ़ा।

प्रदूषण के बढ़ते खतरे को देखते हुए, कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने तत्काल प्रभाव से पूरे NCR क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चरण III को लागू करने का आदेश दिया है।

GRAP-3 Restrictions

सेंट्रल पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह 11 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 401 (गंभीर श्रेणी) दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 349 ('बहुत खराब') था। CAQM GRAP सब-कमेटी ने वर्तमान रुझानों को देखते हुए, तुरंत प्रभाव से GRAP के स्टेज III को लागू करने का निर्णय लिया है।

धीमी हवा और पश्चिमी विक्षोभ बनी प्रदूषण की वजह
स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पालावत ने प्रदूषण में अचानक आए इस उछाल का मुख्य कारण बताया। उनके अनुसार, शुक्रवार से ही हवा की गति बहुत कम बनी हुई है, जिसके चलते प्रदूषक तत्व निचले वातावरण में जमा हो गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण, रविवार को भी AQI इसी खतरनाक रेंज में रह सकता है। हालाँकि, उन्होंने थोड़ी राहत की उम्मीद जताते हुए कहा कि सोमवार से हवा की गति में फिर से तेज़ी आ सकती है, जिससे प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आने की संभावना है।

GRAP क्या है और क्यों लागू किया जाता है?
दिल्ली-एनसीआर में जब एयर क्वालिटी खतरनाक स्तर तक पहुंच जाती है, तब हालात को काबू में करने के लिए GRAP (Graded Response Action Plan) लागू किया जाता है। यह एक चरणबद्ध योजना होती है, जिसमें प्रदूषण के स्तर के हिसाब से सख्तियां बढ़ाई जाती हैं।

GRAP के तहत यह तय किया जाता है कि किन गतिविधियों पर रोक लगेगी, कौन-सी सेवाएं सीमित होंगी और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से किन लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) करता है, जो केंद्र और राज्य सरकारों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी करता है।

GRAP-1 में क्या इंतजाम किए जाते हैं?

प्रदूषण बढ़ने के शुरुआती स्टेज में सरकार सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने पर फोकस करती है।

  • सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों के साथ-साथ मेट्रो की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाती है, ताकि निजी वाहनों का इस्तेमाल कम हो
  • बिजली आपूर्ति सुचारु रखी जाती है, जिससे डीजल जनरेटर चलाने की जरूरत न पड़े
  • ट्रैफिक मैनेजमेंट बेहतर किया जाता है, ताकि जाम की स्थिति न बने और गाड़ियों से निकलने वाला धुआं कम हो

GRAP-2 में क्या बदलाव होते हैं?

जब प्रदूषण और गंभीर हो जाता है, तब दफ्तरों की टाइमिंग में बदलाव जैसे कदम उठाए जाते हैं।

  • राज्य सरकारें और नगर निकाय अपने दफ्तरों के समय में बदलाव कर सकती हैं
  • केंद्र सरकार भी दिल्ली-एनसीआर में काम करने वाले अपने कर्मचारियों के लिए ऑफिस टाइमिंग बदलने का फैसला ले सकती है
  • दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकारें एनसीआर के जिलों-जैसे गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद-में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए अलग समय तय कर सकती हैं

GRAP-3 लागू होने पर क्या-क्या बंद होता है?

तीसरे चरण में पाबंदियां काफी सख्त हो जाती हैं।

  • दिल्ली और बाहर से आने वाली डीजल बसों की आवाजाही पर रोक
  • कक्षा 5 तक के स्कूल बंद कर ऑनलाइन पढ़ाई की अनुमति
  • स्टोन क्रशर, खनन और संबंधित गतिविधियों पर पूरी तरह रोक
  • इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध
  • कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम या हाइब्रिड मोड अपनाने की सलाह
  • गैर-जरूरी निर्माण कार्य, ध्वस्तीकरण और पुराने डीजल वाहनों पर रोक
  • सीमेंट, बालू जैसे निर्माण सामग्री ले जाने वाले ट्रकों की एंट्री बंद


प्रदूषण पर डॉक्टरों की सख्त सलाह

स्वास्थ्य एक्सपर्ट का कहना है कि अगर ऐसा प्रदूषण लंबे समय तक बना रहा, तो सांस की बीमारी, दमा, फेफड़ों और दिल से जुड़ी परेशानियों का खतरा बढ़ सकता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति ज्यादा खतरनाक मानी जा रही है।

डॉक्टरों के मुताबिक प्रदूषण बढ़ने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि सुबह और देर शाम बाहर निकलने से बचें, जरूरी हो तो मास्क पहनकर ही घर से बाहर जाएं और खुले में टहलने से फिलहाल दूरी बनाए रखें।


आगामी दिनों के लिए प्रदूषण का पूर्वानुमान

एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली (AQEWS) के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में स्थिति कुछ इस प्रकार रहने की उम्मीद है। रविवार को वायु गुणवत्ता के 'गंभीर' श्रेणी में बने रहने की आशंका है। लेकिन सोमवार को इसमें सुधार होने की उम्मीद है और यह 'बहुत खराब' श्रेणी में आ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+