दिल्ली में बंद कराए गए हुक्काबार का चोरी-छिपे संचालन! फायरिंग में नाबालिग की मौत, एक घायल
Govindpuri में सीक्रेट तरीके से संचालित हुक्का बार में चली गोली 17 साल के मासूम के लिए काल बन गई। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया। जानिए पूरा मामला

दिल्ली के Govindpuri इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई। गोली लगने से एक नाबालिग की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि बंद कराए गए एक हुक्काबार को चोरी-छिपे संचालित किया जा रहा था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार करीब सवा तीन बजे थाना कालकाजी में फायरिंग की कॉल आई। कुल 7-8 लड़के आए थे और पुलिस की एक टीम मौके पर गोविंदपुरी एक्सटेंशन पहुंची।
उन्होंने कहा, पहली मंजिल पर गुपचुप तरीके से एक हुक्का बार चलाया जा रहा था। बार को सरकारी तौर पर बंद करा दिया गया था। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को फर्श पर खून और टिश्यू पेपर मिले।
पुलिस अधिकारी ने बताया, "स्थानीय जांच में पता चला कि घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था। स्थानीय पुलिस भी पहुंची थी। डॉक्टरों के अनुसार कुणाल (17) को सिर में गोली लगी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
गोविंदपुरी शूटिंग मामले में राहुल नाम के एक अन्य पीड़ित को भी लाया गया था। उसके पैर में चोट है, हालांकि, बुलेट इंजुरी के बारे में पुलिस ने कुछ नहीं कहा है। दिल्ली पुलिस ने कहा, इस मामले में जांच की जा रही है।
अधिकारी ने कहा, "स्थानीय और तकनीकी जांच में स्थानीय बदमाशों के शामिल होने की बात सामने आई है। एक संदिग्ध की पहचान कर ली गई है, जो किशोर है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।"












Click it and Unblock the Notifications