गोपाल राय ने दशहरा पर्व की दी बधाई, बोले- लोगों के जीवन में समृद्धि लाए यह त्योहार
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दशहरा पर्व की बधाई दी है। गोपाल राय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए लोगों को बधाई देते हुए कहा, बुराई पर अच्छाई की व अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देने वाले पावन पर्व विजयादशमी की आप सभी को हार्दिक बधाई। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख , समृद्धि , और शांति लाए।
बता दें कि गोपाल राय दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए और यहां की हवा को साफ करने के लिए लगातार बड़े कमद उठा रहे हैं। प्रदेश में ग्रैब 1 और ग्रैब 2 को लागू कर दिया गया है ताकि प्रदेश में प्रदूषण कम हो सके।

गोपाल राय ने सोमवार को घोषणा की कि दशहरा के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने दिल्लीवासियों से वायु प्रदूषण कम करने में सहयोग की अपील करते हुए कहा, "हम जो भी काम करेंगे उसका असर हम पर ही पड़ेगा।"
उन्होंने घोषणा की कि 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान 26 अक्टूबर से शुरू होगा। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को लाल बत्ती पर इंतजार करते समय अपने इंजन बंद करने के लिए प्रोत्साहित करके शहर में वायु प्रदूषण को कम करना है।
गोपाल राय ने कहा कि फिलहाल गाड़ियों के ऑड-ईवन पर विचार नहीं किया जा रहा है। इस नीति के तहत षम और विषम तारीख पर सम और विषम नंबर प्लेट वाली गाड़ियों को चलाने की अनुमति दी जाती है।
साथ ही दिल्ली में धूल प्रदूषण को रोकने के लिए धूल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसको सुनिश्चित करने के लिए गोपाल राय ने 28 विभागों के साथ बैठक की थी कि दिल्ली में प्रदूषण पर अंकुश लगाने के उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications