दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए गोपाल राय ने बस चालकों को किया जागरूक

दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार ने प्रदेश में कई तरह की मुहिम की शुरुआत की है। पहले एंटी डस्ट अभियान, फिर हॉटस्पॉट की पहचान करे वहां प्रदूषण को करने के लिए ग्रीन वॉर रूम की स्थापना, रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ मुहिम की शुरुआत की है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने शहर में आने वाली गाड़ियों पर निगरानी रखने का फैसला लिया है।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा वाहन प्रदूषण को कम करने को लेकर आज कश्मीरी गेट ISBT में आने वाली डीजल से संबंधित बसों को लेकर निरीक्षण किया एवं NCR राज्यों से आए बसों के ड्राइवर को जागरूक किया कि आगामी 1 नवंबर से दिल्ली में सिर्फ इलेक्ट्रिक , CNG एवं BS-VI बसें ही आ सकती हैं। गाड़ियों के प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ मुहिम की शुरुआत की है ताकि पेट्रोल और डीजल की बर्बादी को रोका सके और इससे होने वाले प्रदूषण को कम किया जा सके।

gopal rai

इससे पहले शनिवार को गोपाल राय ने रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ मुहिम के तहत खुद लोगों को चौराहों पर जागरूक किया। इस मुहिम के दौरान गोपाल राय ने कहा दिल्ली में वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए आज बाराखंभा चौराहे पर 'रेड लाइट ऑन , गाड़ी ऑफ' अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया। दिल्ली के लोगों से अपील है कि रेड लाइट पर अपने वाहनों के इंजन को बंद करें और दिल्ली के पर्यावरण को बेहतर करने में अपना सहयोग दें।

इस अभियान को लेकर गोपाल राय ने कहा कि इस अभियान की थ्योरी यह है कि दिल्ली में हम सब लोग गाड़ी में जाते हैं, प्रतिदिन हर व्यक्ति 10-15 रेड लाइट को क्रॉस करता है। रेड लाइट जलने पर भी लोग इंजन बंद नहीं करते हैं, तकरीबन 2 मिनट हर रेड लाइट पर इंजन चलता रहता है। यानि दिल्ली की सड़कों पर हर रोज आधा घंटा तेल जला रहे हैं। इससे धुंआ निकल रहा है, प्रदूषण हो रहा है। हमने इस अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+