दिल्ली में जमकर हुई आतिशबाजी, बढ़ा प्रदूषण स्तर, गोपाल राय ने बुलाई बैठक
दिवाली पर दिल्ली में पटाखे प्रतिबंधित थे, लेकिन इसके बावजूद लोगों ने जमकर पटाखे जलाए हैं, जिसकी वजह से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण की समीक्षा को लेकर बैठक बुलाई है। पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के साथ गोपाल राय ने यह बैठक बुलाई है।
दिवाली के दिन सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में आतिशबाजी शुरू हो गई थी। जोकि शाम को काफी बढ़ गई। दिल्ली के हर इलाके में रात में आतिशबाजी देखने को मिली। रात 10 बजे के करीब पटाखों की आवाज 90 डेसिबल से भी अधिक हो गई थी। आतिशबाजी की वजह से दिल्ली में प्रदूषण कई गुना बढ़ गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े के अनुसार एक्यूआई 296 पहुंच गया।

आज सुबह 7 बजे एक्यूआई 275 पहुंच गया जोकि खराब श्रेणी में आता है। शादीपुर में 315, आयानगर में 311, लोधी रोड पर 308, पूजा में 355, जहांगीरपुरी में 333 तक एक्यूआई पहुंच गया। ओखला और जहांगीरपुरी में आज सुबह प्रदूषण 1000 माइक्रग्राम पर क्यूबिक मीटर पहुंच गया।
पिछले साल दिल्ली में एक्यूआई 312 तक पहुंचा था, 2021 में 382, 2020 में 414, 2019 में 337, 2018 में 281, 2017 में 319, 2016 में 431 तक पहुंचा था। बता दें कि एक्यूआई शून्य से 50 अच्छी की श्रेणी में आता है, 51-100 के बीच संतोषजनक, 101-200 के बीच सामान्य, 201-300 के बीच खराब, 301-400 के बीच बहुत खराब की श्रेणी में आता है। 401 से 450 के बीच खतरनाक, 450 को सबसे खतरनाक माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications