जवानों की शहादत पर गोपाल राय हुए भावुक, कहा- इस मुश्किल घड़ी में पूरा देश खड़ा है उनके साथ
Delhi News: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सेना के 2 कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए। जवानों की शहादत पर पूरा देश सलाम कर रहा है। इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने वीर जवानों को नमन किया है।
पर्यावरण मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने गुरुवार 23 नवंबर को राजौरी में शहीद हुए वीर जवानों को नमन करते हुए अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद सेना के वीर जवानों को नमन।

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे लिखा कि शहीद परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं , पूरा देश इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ा है। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजौरी में शहीद हुए वीर सेनिकों को नमन किया।
दिल्ली सीएम केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो कैप्टन और एक हवलदार की अमर शहादत और वीरता को पूरा देश सलाम करता है। शहीद परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूं, इस मुश्किल घड़ी में हम सब उनके साथ हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 नवंबर की सुबह 9 बजे सेना को राजौरी में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों और सेना के जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए।












Click it and Unblock the Notifications