'लड़कियों को पार्टनर चुनने का अधिकार दिया जाए, ऐसी घटनाओं में आएगी कमी', निक्की हत्याकांड पर बोलीं NCW अध्यक्ष
दिल्ली पुलिस ने निक्की यादव मर्डर केस में कई खुलासे किए हैं। पुलिस ने बुधवार को दावा किया कि साहिल गहलोत ने 9 फरवरी को निक्की यादव की हत्या करने से पहले इंगेजमेंट पार्टी में अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहा था।

Nikki Yadav Murder Case: दिल्ली के नजफगढ़ में हुए निक्की यादव हत्याकांड में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। इस हत्याकांड पर बोलते हुए एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि हमें लगता है कि लिव-इन रिलेशनशिप में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। ऐसी घटनाओं के लिए सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि परिवार भी जिम्मेदार होते हैं। यदि लड़कियों को अपना साथी चुनने का अधिकार दिया जाए तो इस प्रकार की घटनाओं में कमी आ सकती है। रेखा शर्मा ने कहा कि पुलिस और परिवार दोनों को इस तरह की घटनाओं पर ध्यान देना चाहिए। परिवार को लिव-इन रिलेशन को स्वीकार करना चाहिए। हम मामले में सभी बड़ी कार्रवाई करेंगे।
वहीं, दिल्ली पुलिस ने निक्की यादव मर्डर केस में कई खुलासे किए हैं। पुलिस ने बुधवार को दावा किया कि साहिल गहलोत ने 9 फरवरी को निक्की यादव की हत्या करने से पहले इंगेजमेंट पार्टी में अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहा था और सगाई समारोह में खुशी से शामिल हुआ था। सगाई के कुछ घंटों बाद ही उसने अपनी लिव-इन पार्टनर निक्की यादव का गला घोंट दिया और उसके शरीर को फ्रिज में रख दिया। इसके अगले दिन 10 फरवरी को 24 वर्षीय साहिल गहलोत ने दूसरी लड़की से शादी की। निक्की यादव की कथित तौर पर गहलोत ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद साहिल ने गहलोत का शव दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में अपने ढाबे (भोजनालय) के एक रेफ्रिजरेटर के अंदर रख दिया था और खुद शादी करने निकल गया था।
Recommended Video

पुलिस ने दावा किया कि हत्या का मामला 14 फरवरी को ही सामने आया जब 23 वर्षीय निक्की यादव का शव साहिल गहलोत से पूछताछ के बाद रेफ्रिजरेटर से बरामद किया गया। पुलिस ने कहा कि सगाई की पार्टी के बाद गहलोत उत्तम नगर में निक्की यादव के किराए के घर गया था। उन्होंने कहा कि निक्की यादव ने 10 फरवरी को शादी से पहले कथित तौर पर साहिल गहलोत को कहीं हॉलिडे पर ले जाने के लिए मनाने में कामयाबी हासिल की थी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक 9 फरवरी की शाम को शादी को लेकर निक्की और साहिल के बीच कार में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद साहिल ने उसकी मोबाइल चार्जर की केबल से गला घोंटकर मार डाला। और फिर अपने ढाबे के फ्रिज में निक्की का शव छिपा दी। निक्की के पिता ने मांग करते हुए कहा कि साहिल को मौत की सजा दी जाए।
यह भी पढ़ें- कहां और कैसे की साहिल ने लिव-इन पार्टनर निक्की यादव की हत्या, जानिए 9 फरवरी की रात क्या-क्या हुआ?












Click it and Unblock the Notifications