Vegetables Price In Delhi: टमाटर के बाद अब मिर्ची, अदरक और धनिया खरीदना हुआ मुश्किल, चेक करें नए रेट
देशभर में महंगाई से लोगों की हालत खराब हो रही है। दाल, आटा-चावल को छोड़ दीजिए इस बार सब्जी का स्वाद बनाने वाली सामग्रियों की कीमत आसमान छू रही है। टमाटर, अदरक, धनिया और हरी मिर्च के भाव में लगातार उछाल जारी है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो थोक में 50 से 75 रुपये प्रति किलो मिर्ची मंडी में बिक रही है, खुदरा में मिर्च का भाव 80 से 100 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं कुछ शहरों में तो हरी मिर्च 200 रुपये किलो तक पहुंच गई है।
दिल्ली में टमाटर का भाव (Tomato Price in Delhi)
दिल्ली में टमाटर का भाव 160 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। मध्यवर्ग के कई परिवारों ने तो टमाटर खाना छोड़ दिया है। होटल और रेस्टोरेंट वालों ने भी टमाटर से तौबा कर लिया है। घर में लोग सब्जी में टमाटर नहीं डाल रहे हैं। अगर कोई 250 ग्राम टमाटर खरीदना भी चाह रहे हैं तो दुकानदार मना कर दे रहा है।

दिल्ली में अदरक का भाव ( Ginger Price in Delhi)
दिल्ली में अदरक का भाव 300 रुपये प्रति किलो के पार चला गया है। वहीं थौक भाव की बात करें तो यह 250 रुपये प्रति किलो हो गया है। व्यापारियों के मुताबिक भारी बारिश के चलते फसल खराब होने से हरी मिर्ची की आवक मंडी में कम हो गई है।
दिल्ली में धनिया का भाव (Dhania Price in Delhi)
अगर आप धनिया की चटनी खाते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। धनिया का भाव 150 से 170 रुपये किलो हो गया है। यानी अब 5 और 10 की धनिया मिलना मुश्किल है। कम से कम 20 रुपये का लीजिए
अन्य सब्जी खाना भी मुश्किल
पटल की बात करें तो यह 80 से 100 रुपये प्रति किलो हो गया है वहीं गोभी की कीमत 120 रुपये प्रति किलो हो गया है। भिंडी 60 रुपये प्रति किलो तो कुंदरी जैसी सब्जी भी 50 रुपये प्रति किलो बिक रही है।












Click it and Unblock the Notifications