पूर्व क्रिकेटर-सांसद गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर से मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज
नई दिल्ली,24 नवंबर। एक बड़ी खबर दिल्ली से है .जहां पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है। गौतम गंभीर ने कहा है कि 'ISIS कश्मीर' से उन्हें ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। बीजेपी सांसद ने इस बारे में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बारे में डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने मीडिया से कहा कि सांसद गंभीर को धमकी भरा मेल 'ISIS कश्मीर' की ओर से भेजा गया है, हम इस बारे में जांच कर रहे हैं।

Recommended Video
गौरतलब है कि ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर बोलने वाले और विश्वकप जीतने वाली इंडियन टीम का अहम हिस्सा रहे गौतम गंभीर अक्सर कश्मीर के खिलाफ बोलने वालों की क्लास लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले गौतम गंभीर ने हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू की भी आलोचना की थी। उन्हें सिद्धू का इमरान खान को बड़ा भाई कहना रास नहीं आया था। उन्होंने ट्वीट किया था कि 'पहले अपने बेटे या बेटी को बॉर्डर पर भेजो और फिर एक आतंकी मुल्क के मुखिया को अपना बड़ा भाई कहना!'। गंभीर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। मालूम हो कि गौतम गंभीर साल 2019 में भाजपा के टिकट पर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से एमपी चुने गए हैं। वो उस साल दिल्ली के सबसे धनी उम्मीदवार थे।
मालूम हो कि ISIS का पूरा नाम इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड सीरिया है, यह एक आतंकी संगठन है। अभी तक हमारे देश में ISIS Kashmir नाम के आतंकी संगठन का नाम नहीं सुना गया था, हालांकि लंबे वक्त से खबरें आ रही हैं कि इस्लामिक संगठन कश्मीर में घुसपैठ करने की कोशिश में जुटा हुआ है और केरल में भी माहौल बिगाड़ने की फिराक में है लेकिन अभी तक कामयाब नहीं हो पाया है। वो लगातार ISIS मैगजीन और इंस्टाग्राम चैनल के जरिये युवाओं को बरगलाकर संगठन में भर्ती करने का प्रयास कर रहा है। इस बात का खुलासा हाल ही में पकड़े गए कश्मीर-केरल से पकड़े गए कुछ आंतकियों से पूछताछ में हुआ है। फिलहाल इस मामले में भी जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications