तिहाड़ जेल का दूसरा CCTV: खून से लथपथ गैंगस्टर टिल्लू पर चाकू से वार करते रहे दुश्मन, बेबस दिखा कानून!

गैंगस्टर सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया के कत्ल का दूसरा सीसीटीवी फुटेज से सामने आया। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि ताजपुरिया के हत्यारे पुलिस के सामने उसपर लगातार चाकू से वार करते रहे।

Gangster Tillu Tajpuriya Murder

एशिया की सबसे सुरक्षित और मजबूत मानी जाने वाली तिहाड़ जेल का तिलिस्म लगातार टूटता नजर आ रहा है। पुलिस की नाक के नीचे एक के बाद एक गैंगवार में खून की होली खेली जा रही है। जिसका जीता- जागता सबूत है 'गैंगस्टर सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया' का कत्ल। दिल दहलाने वाला मंजर तिहाड़ जेल की सीसीटीवी की दूसरी फुटेज से सामने आया।

इस फुटेज में पुलिस खून से लथपथ ताजपुरिया को टांगों से पकड कर बाहर घसीटकर ला रहे थे। तभी ताजपुरिया के हत्यारे पुलिस के सामने उसपर लगातार चाकू से वार करते रहे। कानून का खौफ आंखों में मर चुका हो जैसे। वहीं, पुलिस वालों की बेबसी फुटेज में साफ नजर आ रही थी।

2 मई की सुबह हुई हत्या, दो दिन बाद सामने आया था पहला CCTV

आपको बता दें कि बीती 2 मई की सुबह तिहाड़ जेल के हाई सिक्योरिटी वार्ड में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की गोगी गैंग के गुर्गों ने हत्या कर दी थी। ताजपुरिया पर एकाएक कई वार चाकू से किए गए। खून से लथपथ ताजपुरिया ने दम तोड़ दिया। दो दिन बाद तिहाड़ जेल में पुलिस की नाक के नीचे खेले गए खूनी खेल का पहला सीसीटीवी सामने आया। जिसके बाद प्रशासन के आंखों की नींद टूट गई।

ताजपुरिया को घेरकर वार, सिर-पीठ-कंधे और गर्दन से बहा खून ही खून

प्लानिंग कर ताजपुरिया को घेरकर मौत के घाट उतारा गया। चाकू से दुश्मनों ने घेरकर ताजपुरिया सिर, पीठ , कंधे और गर्दन से खून ही खून बहने लगा। चारों तरफ खून की छीटें नजर आईं। जानकारी पर जेल की पुलिस पहुंची और दुश्मनों के चंगुल से खून से लथपथ ताजपुरिया को घसीटकर पुलिस बाहर लेकर आई। लेकिन इसके बावजूद दुश्मन आंखों में आग और हाथ में चाकू लिए पुलिस के सामने ताजपुरिया पर वार करते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+