G-20 Meet: पुलिस ने वापस लिया मेट्रो के गेट बंद करने का आदेश, 8-10 सितंबर तक खुले रहेंगे ये स्टेशन
राजधानी नई दिल्ली जी-20 समिट के भव्य आयोजन के लिए तैयार है। दिल्ली पुलिस के साथ केंद्रीय बल भी चप्पे-चप्पे पर पहरा दे रहे। पुलिस प्रशासन की ओर से मेट्रो पर कुछ पाबंदियां भी लगाई गई थी, लेकिन अब उसकी ओर से आदेश वापस ले लिया गया।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने अपना 2 सितंबर का आदेश वापस ले लिया है, जिसमें कहा गया था कि वीवीआईपी मार्ग/समिट स्थल की ओर खुलने वाले कुछ मेट्रो स्टेशन के गेट 8 से 10 सितंबर तक बंद रहेंगे।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट को छोड़कर सभी स्टेशन पर सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। सुप्रीम कोर्ट स्टेशन के पास ही प्रगति मैदान है। इस वजह वहां के गेट बंद रहेंगे। इसके बाद सेवाएं सामान्य कर दी जाएंगी।
प्रगति मैदान सजकर तैयार
जी-20 की मुख्य बैठक 9 और 10 सितंबर को होनी है। इसके लिए दिल्ली के प्रगति मैदान को चुना गया है। वहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत कई राष्ट्रों के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। ऐसे में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
फूड डिलीवरी पर भी रोक
वहीं दिल्ली पुलिस ने सोमवार को एक नया आदेश जारी किया, जिसके तहत 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली में फूड डिलीवरी पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा अन्य सामान की भी डिलीवरी बंद रहेगी। पुलिस के मुताबिक सिर्फ दवाओं और मेडिकल सामग्री को ही इजाजत दी गई है।
नहीं लगेगा लॉकडाउन
सोशल मीडिया पर ये अफवाह उड़ रही कि 8 से 10 तारीख तक दिल्ली में लॉकडाउन रहेगा। पुलिस की ओर से इस बात को लगातार खरीज किया जा रहा। पुलिस के मुताबिक नई दिल्ली जिले के कुछ इलाके को सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है। वहां पर सभी चीजें बंद रहेंगी। अस्पताल और मेडिकल इमरजेंसी से जुड़ी सेवाएं चलती रहेंगी। अगर कोई उस इलाके में रहता है, तो वो वैध आईडी प्रूफ दिखाकर आ-जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications