नॉर्थ दिल्ली के शास्त्री नगर में देखते ही देखते जमीदोंज हो गई चार मंजिला इमारत, दिल दहला देगा वीडियो
उत्तरी दिल्ली के शास्त्री नगर इलाके में सोमवार सुबह यह इमारत ढह गई। प्रशासन ने हालांकि इस इमारत को करीब 6 महीने पहले खाली करा लिया था। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Building collapse in shastri nagar delhi नॉर्थ दिल्ली के शास्त्री नगर इलाके में सोमवार को एक चार मंजिला इमारत ढह गई। हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि इमारत को पहले ही खाली करा लिया गया था। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। न्यूज एजेंसी ANI ने भी इस वीडियो को जारी किया है। ANI के मुताबिक, लोकल पुलिस ने इस वीडियो की पुष्टि भी की है।
पुलिस और दमकल विभाग पहुंची मौके पर
जानकारी के मुताबिक, शास्त्री इलाके में यह चार मंजिला इमारत जर्जर हालत में थी, जिसे प्रशासन ने करीब 6 महीने पहले ही खाली करा लिया था। जब यह इमारत गिरने ही वाली थी तो आसपास के घरों से भी लोगों को खाली करा लिया था। इमारत ढहते वक्त आसपास कोई व्यक्ति नहीं था, जिसकी वजह से इस हादसे में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि इमारत गिरने के बाद आसपास की बिल्डिंगों के लेंटर में जरूर दरार आई हैं।
हादसे के बाद पुलिस और दमकल विभाग के साथ-साथ एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications