केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी का पीछा करने वाले चार लोग हिरासत में
स्मृति इरानी ने दिल्ली पुलिस से शिकायत में कहा कि कार में बैठे चार लोग उनकी गाड़ी का पीछा कर रहे थे जिसके बाद यह कार्रवाई हुई।
दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी की कार का पीछा करने वाले चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनके खिलाफ स्मृति ने चाणक्यपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

स्मृति इरानी ने दिल्ली पुलिस से शिकायत में कहा कि कार में बैठे चार लोग उनकी गाड़ी का पीछा कर रहे थे।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, दर्ज शिकायत में स्मृति इरानी ने कहा कि मोती बाग फ्लाईओवर के पास शाम के पांच बजे चार लोगों ने उनकी कार को ओवरटेक करने की कोशिश की।
मंत्री की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। चारों की मेडिकल जांच में उनके शरीर में अल्कोहल होने की पुष्टि हुई है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि चारों आरोपी दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र हैं और एक दोस्त की बर्थडे पार्टी से शराब पीकर लौट रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications