Redmi मोबाइल की बैटरी ने ली महिला की जान, NCR में हुई घटना, Xiaomi ने शुरू की जांच
नई दिल्ली, 12 सितंबर। दिल्ली एनसीआर में मोबाइल फोन में गड़बडी के कारण एक महिला की जान चली गई। बताया जा रहा है कि अपने आम में ये दुनिया का पहला मामला है जब इस कारण से किसी की मौत हुई हो।

कथित तौर पर सोते समय एक Redmi 6A बैटरी फटने से दिल्ली-एनसीआर में एक महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही शाओमी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी फोन की बैटरी फटने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं लेकिन ताजा मामला डराने वाला है। जानकारी के अनुसार, एक टेक YouTuber MD Talk YT के अनुसार, रात में Redmi 6A स्मार्टफोन की बैटरी फटने के बाद उनकी चाची की मृत्यु हो गई।
ये पहला मामला है जब फोन की बैटरी फटने से कथित तौर पर किसी की मौत हुई है। Xiaomi ने इस मामले पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और कहा कि वह विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है। घटना को लेकर YouTuber ने कहा कि उसकी चाची ने सोते समय फोन को अपने तकिए के पास रखा और बाद में यह फट गया।
YouTuber ने बैटरी विस्फोट की घटना के बारे में पोस्ट करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और कंपनी को स्पष्टीकरण के लिए टैग किया। "हाय @RedmiIndia, @manukumarjain, @s_anuj कल रात मेरी मौसी मृत पाई गई, वह Redmi 6A का उपयोग कर रही थी, वह सो रही थी और उसने फोन को अपने चेहरे के पास तकिए की तरफ रखा और कुछ समय बाद उसका फोन ब्लास्ट हो गया। यह एक बुरा समय है हमें समर्थन देना एक ब्रांड की जिम्मेदारी है।"












Click it and Unblock the Notifications