दिल्ली के मैरिज लॉन में धधकती आग के बीच फंसे मेहमान, दमकलकर्मियों ने लिफ्ट काटकर ऐसे बनाया रास्ता
नई दिल्ली, 22 अप्रैल। राजधानी दिल्ली के एक मैरिज लॉन में गुरुवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई है। घटना उस वक्त हुई जब लॉन में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच कई मेहमान आग की लपटों को बीच फंस गए। मौके पर दमकलकर्मियों ने अपनी ड्यूटी निभाते उन्हें आग से सुरक्षित निकालने का अनोखा रास्ता निकाला।

यह घटना गुरुवार देररात की है। जब उत्तरी दिल्ली के इक मैरिज लॉन में आग लग गई। हादसा जीटी करनाल रोड के पास शक्ति नगर में ग्रीन लॉन्ज फैशन मैरिज हॉल हुआ। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमककर्मियों से जांबांजी का परिचय देते हुए आग के दौरा लिफ्ट में फंसे सभी चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया। हालांकि इसके लिए दमकल विभाग के अधिकारियों को अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए लिफ्ट की धातु की छत को काटनी पड़ी। बचाव अभियान के एक वीडियो में दमकल विभाग के अधिकारी मेहमानों को एक-एक करके ऊपर खींचते दिख रहे हैं। फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लिफ्ट की छत को काटने में काफी सावधानी बरतनी पड़ी। लिफ्ट में फंसे लोगों में की तीन लोग को उम्र 65 वर्ष से अधिक आयु खे थे। जबकि चौथे व्यक्ति की आयु 36 वर्ष थी। हालां कि मैरिज लॉ में आग बझान पहुंची दमकल की चार गाड़ियां से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। हादसे में सभी बाल- बाल बच गए। वहीं हॉल में आग के कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications