कांग्रेस मुख्यालय में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग, आधा घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
नई दिल्ली, अप्रैल 06। राजधानी दिल्ली में स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को आग लगने की घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम 7 बजे के करीब यह आग लगी थी। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची, जिसके बाद आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

महिला कांग्रेस दफ्तर में लगी आग
कनॉट प्लेस फायर स्टेशन के एक दमकल कर्मचारी प्रेम लाल ने बताया कि एसी में खराबी आने (शॉर्ट सर्किट) की वजह से आग लग गई थी। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है और अब आग पर काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह आग महिला कांग्रेस के दफ्तर में लग गई थी।












Click it and Unblock the Notifications