गाजीपुर लैंडफिल साइट में फिर लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर

नई दिल्ली। दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल में फिर से भीषण आग लगी है। गाजीपुर के कूड़े के ढ़ेर में एक बार फिर से भीषण आग लग गई है। आग की वजह से आसपास के इलाकों में धुंआ भर गया है। कोंडली और आसपास के इलाके धुंए से भर गए है। आग को काबू पाने के लिए दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के लिए कोशिश कर रही है। लेकिन खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

 Fire continues to rage at Delhi's Ghazipur landfill

अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि कूड़े के ढेर में आग कैसे लगी? इससे पहले अक्टूबर महीने की शुरुआत में भी इस कूड़े की ढ़ेर में आग लगी थी। इस कूड़े के ढेर में लगी आग की वजह से आसपास के लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहरीले धुंए की वजह से लोगों को सांस लेने की परेशानी हो रही है। सितंबर में इसी कूड़े की ढेर का बड़ा हिस्सा ढह गया था। जिसकी चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+