दिल्ली के लाजपत नगर में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर

नई दिल्ली, 12 जून: राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर में कपड़े के शोरूम में आग लग गई। आग की सूचना पर दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। सेंट्रल मार्किट स्थित शोरूम में आग लगने की ये घटना हुई है, जिसमें शोरूम का ज्यादातर हिस्सा जल गया है। आग लगने के पीछे की वजहों का अभी पता नहीं चला है।

िनवुि

सेंट्रल मार्किट के कपड़े के शोरूम में आग लगने की घटना शनिवार सुबह हुई। शोरूम से आग की लपटें और धुएं का गुबार निकलते देख दमकल विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हुई, हालांकि आग तब तक आसपास की दुकानों में भी फैल गई। आग लगने से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया जा सका।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए 100 से अधिक दमकलकर्मियों ने काम किया। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थिति अब नियंत्रण में है। आग लगने की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते शोरूम में आग लगी है।

 सेंट्रल मार्किट के कपड़े के शोरूम में आग लगने की घटना शनिवार सुबह हुई। शोरूम से आग की लपटें और धुएं का गुबार निकलते देख दमकल विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हुई, हालांकि आग तब तक आसपास की दुकानों में भी फैल गई। आग लगने से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग लगने की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। आग लगने की वजह पर अभी प्रशासन या दमकल विभाग की तरफ से भी कुछ नहीं कहा गया है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते शोरूम में आग लगी है। आग में जनहानि नहीं, आर्थिक नुकसान काफी कपड़े के शोरूम में लगी इस आग से लाखों रुपए के नुकसान का अंदेशा है। कपड़े के शोरूम के अलावा भी आसपास की दुकानों के आग की चपेट में आ जाने से नुकसान हुआ है। हालांकि अभी तक किसी जानहानि की खबर नहीं है। बताया गया है कि आग लगते ही पास की दुकानों से लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

आग में जनहानि नहीं, आर्थिक नुकसान काफी

कपड़े के शोरूम में लगी इस आग से लाखों रुपए के नुकसान का अंदेशा है। कपड़े के शोरूम के अलावा भी आसपास की दुकानों के आग की चपेट में आ जाने से नुकसान हुआ है। हालांकि कोई जानहानि नहीं हुई। बताया गया है कि आग लगते ही पास की दुकानों से लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+