Delhi Elections 2025: अरविंद केजरीवाल और आतिशी पहुंचे चुनाव आयोग, मिला कड़ी कार्रवाई का आश्वासन, जानिए मामला
Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है, जहां 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी। इस बीच, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के दफ्तर में मुलाकात की।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग से मिलने का यह एक विशेष अवसर था, क्योंकि आमतौर पर शांतिपूर्ण चुनाव अवधि के दौरान आयोग पार्टियों से नहीं मिलता है। उन्होंने आयोग का धन्यवाद करते हुए बताया कि उन्होंने आयोग को हिंसा, गुंडागर्दी और दिल्ली पुलिस के गलत इस्तेमाल के बारे में सूचित किया।

केजरीवाल ने चुनाव आयोग से यह भी कहा कि वोटरों को डराने-धमकाने या पैसे के बल पर मतदान में हस्तक्षेप करने की आशंका है। इस पर चुनाव आयोग ने आश्वासन दिया कि इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आयोग ने यह भी कहा कि बड़े पैमाने पर वोटरों को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
चुनाव आयोग ने किया ट्वीट, दी मुलाकात की जानकारी
चुनाव आयोग ने इस मुलाकात के बाद ट्वीट कर बताया कि उसने चुनाव के लिए सभी जनरल, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों को सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने कहा कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन या धमकी की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी और नागरिकों को ECI के cVigil ऐप के माध्यम से चुनाव उल्लंघन की रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस दौरान आयोग ने अपने बयान में यह भी कहा कि उसने दिल्ली चुनाव से संबंधित सभी मुद्दों की जांच की है और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी कड़े कदम उठाए जाएंगे। चुनाव आयोग के इन आश्वासनों से अरविंद केजरीवाल और आतिशी को विश्वास दिलाया गया है कि दिल्ली में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव होंगे, और कोई भी पक्षपाती आचरण चुनावी माहौल को प्रभावित नहीं कर पाएगा।
यह भी पढ़ें 'मैं अपनी मस्जिद का एक इंच भी नहीं खोऊंगा' , वक्फ कानून संशोधन पर ओवैसी ने दी चेतावनी,VIDEO












Click it and Unblock the Notifications