VIDEO: दिल्ली मेट्रो बनी महिलाओं की 'कुश्ती का अखाड़ा', बाल खींच एक दूसरे को जमकर पीटा

दिल्ली मेट्रो में आए दिन मारपीट, झगड़े, अश्लील हरकतें करते हुए और रील्स बनाते हुए वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो के अंदर महिलाओं के बीच जमकर हो रही मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है।

वायरल हो रहे वीडियो में कुछ महिलाएं मेट्रो के अंदर बाल खींचकर एक-दूसरे के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं। महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो रही है। कई महिलाएं एक दूसरे के साथ हाथापाई करती नजर आ रही हैं।

Delhi Metro

वायरल वीडियो को घर के कलेश नाम के ट्विटर हैंडल पर साझा किया गया है। वीडियो में मेट्रो के अंदर कुछ महिलाएं और लड़कियों के ग्रुप के बीच मारपीट हो रही हैं। वे एक दूसरे के बाल पकड़कर खींचती नजर आ रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिलाओं के बीच यह झगड़ा मेट्रो के अंदर सीट के मुद्दे पर हुआ था। जिसके बाद मेट्रो का डिब्बा महिलाओं की कुश्ती का अखाड़ा बन गया। इस दौरान कोच में मौजूद यात्री चुपचाप इस मारपीट को देखते नजर आए।

वीडियो को अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। वहीं यूजर्स वीडियो पर एक से बढ़कर एक मजेदार प्रतिक्रियाएं देते दिख रहे हैं। @ShankarRaika51नाम के यूजर्स ने लिखा कि, दिल्ली मेट्रो बिग बॉस से ज्यादा एंटरटेन करता है।

वहीं @stym_30 के यूजर्स ने लिखा कि, मुझे दिल्ली मेट्रो बहुत पसंद है, मैं अपनी कार बेचने और मेट्रो में यात्रा करने की योजना बना रहा हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं जब भी मेट्रो से यात्रा करता हूं तो सोचता हूं कि आज कुछ दिख जाए लाइव।'वहीं एक लड़की शिकायत करती दिखी कि, मुझे कभी मेट्रो में ये सब क्यों नहीं दिखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+