'योगी और अमित शाह के बीच लड़ाई', यूपी में DGP की नियुक्ति संबंधी नए नियम पर बोले AAP सांसद
UP DGP News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने डीजीपी के पद पर नियुक्ति के लिए नई प्रक्रिया के लिए एक प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी दे दी है। इस कानून के तहत अब यूपी में डीजीपी के चयन की प्रक्रिया में नए नियम को शामिल किया गया है। यूपी में डीजीपी के चयन के लिए संघ लोक सेवा आयोग यानि की यूपीएससी को नाम भेजने की कोई बाध्यता नहीं होगी। अब राज्य सरकार डीजीपी की नियुक्ति के लिए स्वतंत्र है।

इस नए नियम के तहत डीजीपी का कार्यकाल 2 साल का होगा। इस नए नियम को मंजूरी मिलते ही लखनऊ की राजनीतक गलियारों से लेकर दिल्ली दरबार तक चर्चाओं का बाजार गर्म है। विपक्षी नेता इस पर चुटकी ले रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गृमंत्री अमित शाह अपना डीजीपी नियुक्त करना चाहते हैं और योगी आदित्यनाथ वहां अपना डीजीपी नियुक्त करना चाहते हैं। मैंने कभी किसी (राज्य) सरकार को यह कहते नहीं सुना कि डीजीपी का कार्यकाल दो साल का होगा और यह काम प्रदेश की सरकार करेगी। यह फैसला योगी और अमित शाह के बीच लड़ाई की वजह से लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications