राकेश टिकैत बोले- आज से किसान अपने-अपने घर जा रहे हैं लेकिन हम 15 दिसंबर को जाएंगे

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि, आज से किसान अपने-अपने घर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, सरकार ने मांगें मान ली हैं और इसलिए प्रदर्शनकारी किसान गाज़ीपुर बॉर्डर से प्रदर्शन-स्थल खाली करके जा रहे हैं। टिकैत बोले,"हम घर 15 दिसंबर को जाएंगे, क्योंकि अभी देश में हज़ारों धरने चल रहे हैं, हम पहले उन्हें समाप्त करवाएंगे और उन्हें घर वापस भेजेंगे।

Recommended Video

      Farmer Protest ends: Singhu border पर आज जश्न का माहौल, एक साल बाद घर लौट रहे किसान | वनइंडिया हिंदी
      news

      बता दें कि, राके​श टिकैत अभी दिल्ली-यूपी के गाज़ीपुर बॉर्डर पर हैं। वह भारतीय किसान यूनियन के नेता हैं। किसान आंदोलन को जारी रखने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई। उनके अलावा भी बहुत से किसान नेता इस आंदोलन का हिस्सा रहे। सरकार को आखिर में झुकना पड़ा। जिसके परिणामस्वरूप संयुक्त किसान मोर्चा ने आज से प्रदर्शनकारी किसानों के आंदोलन स्थल से उठने की घोषणा की है।

      news

      इस बीच किसान टिकरी बॉर्डर पर जश्न मनाते दिख रहे हैं। राकेश टिकैत ने अभी बताया कि, प्रदर्शनकारी किसान सिंघु बॉर्डर से प्रदर्शन स्थल खाली करके जा रहे हैं, क्योंकि इस बारे में संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की थी। चढ़ूनी ने भी आज से प्रदर्शन स्थल खाली करने की बात स्वीकारी है।

      आप यहां तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे किसानों के अपने आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा के बाद गाज़ीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसान अपने टेंट हटा रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+