'शिक्षा के विकास के लिए काम करना ही मेरा सर्वोत्तम उद्देश्य', AAP में शामिल होने पर बोले अवध ओझा

Delhi News: देश के मशहूर शिक्षाविद अवध ओझा ने सोमवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आप मुख्यालय में अरविंद केजरीवाल ने टोपी और पटका पहनाकर अवध ओझा का स्वागत किया। इस मौके पर अवध ओझा ने कहा कि "अरविंद केजरीवाल जी की 'काम की राजनीति' और 'शिक्षा क्रांति' को आगे बढ़ाने में अपना अमूल्य योगदान देंगे।"

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अवध ओझा के आप में शामिल होने पर कहा, अवध ओझा जी ने लाखों युवाओं को अच्छी शिक्षा देकर रोज़गार और जीवन जीने के लायक़ बनाया है। आज इनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने से देश की शिक्षा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा को लेकर हमारी नीतियों और काम से प्रेरित होकर उन्होंने पार्टी के साथ कदम मिलाया है। हम उनका अपने परिवार में हार्दिक स्वागत करते हैं। बाबा साहब के सपनों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

Awadh Ojha

अवध ओझा ने क्या कहा?

AAP में शामिल होने पर शिक्षाविद अवध ओझा ने कहा कि राजनीति में आकर शिक्षा के विकास के लिए काम करना ही मेरा सर्वोत्तम उद्देश्य है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का धन्यवाद किया। अवध ओझा ने कहा कि दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने में आम आदमी पार्टी का अहम योगदान है। 2015 में सरकारी स्कूल के सिर्फ 15 लड़कों ने आईआईटी, जेईई मेन्स क्वालिफाई किया था. इस बार संख्या बढ़कर 783 हो गयी है। उन्होंने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के हवाले से कहा कि दो क्षेत्रों में देश के अच्छे दिमागों को आगे बढ़ना चाहिए। एक शिक्षा और एक राजनीति।

वहीं, पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने अवध ओझा का स्वागत करते हुए कहा कि "आज करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत अवध ओझा जी का आम आदमी पार्टी में शामिल होना मेरे लिए बेहद उत्साह भरा क्षण है। शिक्षा के लिए अवध ओझा जी का समर्पण सभी के लिए प्रेरक है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+