Rau's IAS Academy: SUV चालक की पत्नी बोली- 'पति की गिरफ्तारी गलत, कोचिंग का गेट पहले से था कमजोर
Rajendra Nagar Accident: दिल्ली के राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में भरे पानी में डूबने से आईएएस की तैयारी कर रहे तीन उम्मीदवारों की मौत पिछले शनिवार को मौत हो गई थी। इस मामले में अरेस्ट मनुज कथूरिया नाम के शख्स को पुलिस ने अरेस्ट किया है।
पुलिस के अनुसार मनुज ने अपनी एसयूवी को पानी से भरी सड़क पर चलाया, जिससे कोचिंग सेंटर के गेट टूट गए और बेसमेंट में पानी भर गया और बाढ़ में डूबकर तीन छात्रों की मौत हो गई। वहीं मंगलवार को मनुज कथूरिया की पत्नी शिमा ने दावा किया है कि राजेंद्र नगर की घटना में उनके पति आरोपी नहीं बल्कि पीड़ित हैं।

शिमा ने अपने पति की कार की वजह से गेट टूटने की बात को झूठा बताया। उन्होंने दावा किया कि लगातार जलभराव की वजह से कोचिंग का गेट पहले से ही कमज़ोर हो गया था। उन्होंने कहा "गेट ऐसे नहीं टूट सकता। इलाके में लगातार जलभराव की वजह से गेट कमज़ोर हो गया होगा।"

मेरे पति ने कुछ भी गलत नहीं किया
बता दें दिल्ली की एक अदालत ने मनुज की जमानत याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। शिमा न्यायिक व्यवस्था को लेकर आशावान हैं। उन्होंने कहा मेरे पति ने कुछ भी गलत नहीं किया है। हमें न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और मुझे पूरा भरोसा है कि अदालत सही फैसला लेगी।"
पत्नी शिमा ने बताया पूरा वाकया
शिमा ने बताया कि रविवार को शाम करीब 5:30 बजे पुलिस उनके घर पहुंची और कोचिंग सेंटर में हुई मौतों के बारे में मनुज से पूछताछ की। उन्होंने कहा "पुलिस ने कहा कि कोई आपराधिक दायित्व नहीं है और वे उसे सिर्फ पूछताछ के लिए ले जा रहे थे क्योंकि उस समय (जब पानी घुसा था) वायरल वीडियो में उसका वाहन दिखाई दे रहा था।"
एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई
मनुज की पत्नी ने बताया कि 30 मिनट बाद उनके ससुर ने उन्हें मनुज की गिरफ़्तारी की सूचना दी, जिससे उनके बीच हड़कंप मच गया। उन्हें रविवार की सुबह ही तीन लोगों की दुखद मौत के बारे में पता चला। शिमा ने दावा किया ज़मानत की सुनवाई तक हमें एफआईआर की कॉपी भी नहीं सौंपी गई।
पुलिस का आरोप गलत है
शिमा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके पति पर गलत तरीके से लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने तर्क दिया कि सड़क पर जमा हुआ पानी पहले भी गेटों से टकराया होगा, जिससे उनके पति की कार के गुजरने से पहले ही गेट कमजोर हो गए होंगे।
उन्होंने कहा "पहले भी गेट पर पानी का रिसाव हो सकता था। मेरे पति की कार से पानी का रिसाव अंतिम कारण रहा होगा और इससे गेट कमजोर हो गया होगा, जिससे वह टूट गया।"
मेरा पति फर्स्ट गेयर में गाड़ी चला रहा था
पत्नी ने पति के लापरवाही से गाड़ी चलाने के दावों को खारिज करते हुए कहा कि वीडियो फुटेज में ब्रेक लाइट दिखाई दे रही थी। "वह पानी से भरी सड़क पर पहले गियर में गाड़ी चला रहा था। उस स्थिति में कार को 5 किमी/घंटा की गति से नहीं चलाया जा सकता। लेकिन वह तेज़ गति से भी नहीं चल रही थी; उसकी गति 15 किमी/घंटा या 20 किमी/घंटा रही होगी। वह लगातार ब्रेक लगा रहा था और अपनी एसयूवी को तेज़ गति से नहीं चला रहा था। "












Click it and Unblock the Notifications