अगर केजरीवाल को खरोंच भी आई तो, गुस्से से लाल संजय सिंह ने दे दी चेतावनी
New Delhi: विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमले का आरोप भाजपा पर लगाया है। शनिवार को आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यह हमला भाजपा की मिली भगत की वजह से हुआ है।
आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि भारतीय जनता पार्टी नफरत और हिंसा की राजनीति में इस तरह आमादा है कि अरविंद केजरीवाल की जान के पीछे पड़ गई है। जेल भेजा और वहां उनकी इंसुलिन तक बंद कर दी गई। इसके बाद जब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी तो अब भी वे लोग उनके पीछे पड़े हैं।

दिल्ली पुलिस पर उठाए सवाल
संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि BJP नेता जिस तरह से हमलावर के समर्थन में बाहर आये हैं, उससे साबित होता है कि इस हमले में बीजेपी शामिल है। अगर पुलिस निष्पक्ष होती तो ये घटना कैसे घटित होती? अगर पुलिस को इस बात का कष्ट है कि ज़्यादा कुछ नहीं हुआ है तो गोली चलवा दें। वैसे भी दिल्ली गैंगवॉर का अड्डा बना हुआ है।
आगे क्या बोले संजय सिंह?
आगे उन्होंने एक कथित वीडियो दिखाकर दावा किया कि भाजपा और केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है। वीडियो में एक पुलिस अधिकारी हमलावर के सामने हाथ जोड़ रहा है। उन्होंने दावा किया यह वीडिया वहीं का है। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल के को कुछ होता है तो भाजपा इसके लिए जिम्मेदार होगी।
बता दें कि जेल से निकलने के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक रणनीति के तहत पदयात्रा कर रहे हैं। पार्टी के प्रमुख चेहरे और कैबिनेट मंत्री प्रतिदिन पदयात्राएं कर रहे हैं। इस क्रम में केजरीवाल कल शाम दिल्ली के विकासपुरी में थे, जहां उनपर ये हमला हुआ।












Click it and Unblock the Notifications