Delhi Police और हाशिम बाबा गैंग के 3 शार्पशूटरों के बीच मुठभेड़, 24 राउंड हुई फायरिंग, दबोचे गए आरोपी

Delhi Police Encounter: गोलियों की तड़तड़ाहट से देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर गूंज उठी। जब मंगलवार की भोर दिल्ली पुलिस और हाशिम बाबा गैंग के तीन शार्पशूटरों के बीच मुठभेड़ हुई। गोकलपुरी मेट्रो स्टेशन के पास दोनों तरफ से 2 दर्जन से ज्यादा गोलियां चलीं। पुलिस को देखते ही शार्पशूटरों ने दनदन फायरिंग शूरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में तीनों शार्पशूटरों घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, तीनों 9 मार्च को सीलमपुर इलाके में अरबाज की हत्या के मामले में वांछित थे।

Delhi Police Encounter

नॉर्थ ईस्ट के डीसीपी जॉय टिर्की ने बताया कि सीलमपुर में दो दिन पहले गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें अरबाज नाम के एक शख्स की मौत हो गई थी और एक घायल हो गया था। हमने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। हमारे विशेष कर्मचारियों को आरोपियों की जानकारी मिली। लगभग डेढ़ बजे आरोपियों को दबोचने का प्रयास किया और मुठभेड़ हो गई।

आगे डीसीपी ने बताया कि हमने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दीं। तीनों की पहचान कर ली गई है। तीनों के खिलाफ मामले दर्ज हैं। आज दोनों तरफ से करीब 23-24 गोलियां चलीं हैं।

Recommended Video

    Delhi Police और हाशिम बाबा गैंग के 3 शार्पशूटरों के बीच मुठभेड़, 24 राउंड हुई फायरिंग,दबोचे गए आरोपी

    क्या है पूरा मामला?
    बीती 9 मार्च की शाम पूर्वोत्तर दिल्ली के सीलमपुर में बाइक सवार हमलावरों ने दो लोगों को कई बार गोली मार दी। हाथापाई में उनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को इलाके में सक्रिय कुख्यात हाशिम बाबा गिरोह के शूटरों के शामिल होने का संदेह था। एक जांचकर्ता ने कहा कि निशाने पर कथित तौर पर उनके प्रतिद्वंद्वी इरफान छेनू गिरोह के सदस्य थे।

    मृतक की पहचान जाफराबाद निवासी अरबाज (24) के रूप में हुई, जिसके खिलाफ हत्या, दंगों में भाग लेने, जबरन वसूली, शस्त्र अधिनियम का उल्लंघन और हत्या के प्रयास सहित पांच मामले दर्ज थे। उसके 22 साल के सहयोगी आबिद का भी आपराधिक रिकॉर्ड मिला, जिसका इलाज चल रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+